పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में धमाका

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: November 13, 2025 • 5:22 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हादसे में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ है। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हुई है और  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विस्फोट के बाद अभी भी रह रहकर धमाके हो रहे हैं और उनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। डीएम व एसपी सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।  

आईजी अयोध्या का आया बयान

बाराबंकी हादसे के बाद आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने अपने बयान में कहा कि, ‘इस (Factory) फैक्ट्री को भंडारण के अलावा जो विनिर्माण का लाइसेंस होता है वो प्राप्त था। विस्फोट किस वजह से हुआ है इसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है कि वास्तव में हुआ कैसे ? धूम्रपान के कारण हुआ है या किसी और वजह से। हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।सभी की पहचान हो गई है। आग बुझा ली गई है मगर आतिशबाजी के अवशेषों को देखते हुए सुरक्षा बरती जा रही है।’ 

विस्फोट होने पर क्या करना चाहिए 

विस्फोट होने पर शांत रहना, सुरक्षित स्थान पर जाना, और आपने आसपास के लोगों की मदद करना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर ये उपाय करने चाहिए: 

अन्य पढ़ें: बिजली कटौती से पायलट तक नहीं पहुंची मौसम की जानकारी

यूपी में पहले से हाईअलर्ट

सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट की घटना होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट है।केंद्र और राज्य सरकार के अलर्ट जारी करते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार के सख्त निर्देशों पर जिले के सभी बार्डर, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों, यात्रियों और राहगीरों की गहन तलाशी ली जा रही है। उद्देश्य साफ है कि दिल्ली जैसी कोई विपत्तिपूर्ण घटना जिले की सरजमीं पर न दोहराई जाए। 

भारत में सबसे ज्यादा पटाखे कहाँ बनते हैं?

तमिलनाडु के शिवकाशी शहर में पटाखों का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है. इस शहर को भारत की पटाखा राजधानी भी कहा जाता है. इस शहर में पूरे देश का 70 से 90% पटाखा उत्पादन अकेले होता है।

अन्य पढ़ें:

#BarabankiBlast #BreakingNews #FireAccident #HindiNews #LatestNews #UPNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.