తెలుగు | Epaper

Bhubaneswar : छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bhubaneswar : छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर एक चौंकाने वाली घटना में घर की छत पर कथित तौर पर बम तैयार करते समय अचानक धमाका हो गया। हादसे में मां, बहन और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के बाहरी इलाके सुंदरपदा में हुए जोरदार विस्फोट मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुंदरपदा में 27 जनवरी की शाम को हुए इस धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने धमाके की तीव्रता को साफ दिखा दिया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में जोरदार झटका महसूस किया गया और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

धमाके में 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका उस समय हुआ जब एक मकान की छत पर (explosives) विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। अचानक हुए इस विस्फोट में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। बाकी की हालत गंभीर बताई गई है।

अपराध के लिए बना रहे थे बम

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर घटना वाले दिन मौके पर पहुंचे  डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा था कि मुख्य आरोपी शाहनवाज मलिक जो इसमें घायल हुआ है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। यह घटना देख कर समझ आ रहा है कि कोई अपराध करने के लिए ये लोग यहां विस्फोटक बना रहे थे। विस्फोटक बनाते वक्त यह धमाका हुआ है। धमाके के कारण 4 लोग घायल हुए हैं। शाहनवाज मलिक, उसकी मां, उसकी बहन और उसका एक दोस्त अमित रंजन मलिक इस धमाके में घायल हुए हैं। सभी को कैपिटल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद वे प्राइवेट अस्पताल भेजे गए।

मुख्य आरोपी शहनवाज और उसकी मां की मौत

जिस मकान में यह धमाका हुआ, वहां पहले से एक कुख्यात अपराधी शाहनवाज रह रहा था। इस धमाके में शाहनवाज और उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुख्य आरोपी शहनवाज उर्फ मफ्फी की 4 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी मां की मौत 10 फरवरी को हुई। वे गंभीर रूप से झुलस गए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उन लोगों ने दम तोड़ दिया। शहनवाज के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। अलग-अलग थानों में शाहनवाज पर अटेम्प्ट टू मर्डर, इल्लीगल फायरआर्म पोसेशन समेत लगभग 7 केस दर्ज थे।

अन्य पढ़े: PAK- जर्मनी में सम्मेलन के दौरान मुनीर को एंट्री से पहले रोका, आईडी की जांच

NIA की टीम ने इकट्ठा किए सैंपल

धमाके की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने भी इस मामले में एंट्री की और जांच शुरू कर दी। एनआईए की टीम मौके पर पहुंची और वहां से मिट्टी और मलबे के सैंपल भी इकट्ठा किए हैं, ताकि फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था।

बाकी घायलोंं के ठीक होने के बाद होगी पूछताछ

इस मामले में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से शहनवाज और उसकी मां की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। जब बाकी घायल लोग स्वस्थ हो जाएंगे, तब उनसे पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ के जरिए यह जानने की कोशिश होगी कि अवैध बम बनाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसके पीछे क्या मकसद था।

अन्य पढ़े:

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870