National- ट्रेड समझौते में किसान सर्वोपरि, भारत का भरोसा- पीयूष गोयल

Read Time:  1 min
पीयूष गोयल
पीयूष गोयल
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर देश की राजनीति में तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा समझौते पर सवाल उठाए जाने के बाद केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने खुलकर जवाब दिया है।

राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार का पलटवार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shiv Raj Singh Chouhan) ने राहुल गांधी पर झूठ फैलाने और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। दोनों मंत्रियों ने साफ कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हितों की ‘‘पूरी तरह से रक्षा’’ की गई है।

मंत्रियों ने राहुल गांधी को बताया ‘आदतन झूठा’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीयूष गोयल और शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो संदेशों में राहुल गांधी को ‘‘आदतन झूठा’’ करार दिया। मंत्रियों ने कहा कि राहुल गांधी किसानों को सशक्त होते नहीं देखना चाहते और बार-बार भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं।

किस फसलों को बताया गया पूरी तरह सुरक्षित

पीयूष गोयल ने कहा कि गेहूं, चावल, मोटा अनाज, सोयाबीन, मक्का, आनुवंशिक रूप से परिवर्तित (जीएम) खाद्य उत्पाद, मसाले और आलू जैसी प्रमुख फसलों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि सेब समेत अन्य फलों के किसानों के हितों की भी पूरी सुरक्षा की गई है।

दूध और पोल्ट्री पर भारत के दरवाज़े नहीं खुले

गोयल ने स्पष्ट किया कि इस ट्रेड डील के तहत भारत ने दुग्ध उत्पादों और पोल्ट्री के लिए अपने बाज़ार नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा कि बासमती चावल, फल, मसाले, चाय और समुद्री उत्पादों को नए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मिलेंगे, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

अन्य पढ़े: Jharkhand- हाथियों का कहर, हजारीबाग में एक ही परिवार के चार समेत 6 की मौत

शिवराज सिंह चौहान का तीखा बयान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताते हुए कहा कि उन्हें देश और किसानों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने हमेशा किसानों के हित में फैसले लिए हैं और किसान-कल्याण योजनाओं से उनकी ज़िंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।