8 साल के हो गए हैं बच्चे : जौहर
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर एक सिंगल पिता भी हैं जो अपने काम के साथ दो बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। करण 2017 में सरोगेसी की मदद से बेटी रूही और बेटे यश के पिता बने थे। उनके लिए बिना बच्चों की मां के उनको अच्छी परवरिश देना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने दोनों बच्चों को अपनी मां हीरो जौहर के साथ बड़ा किया है। उन्होंने बच्चों को पालने में मदद की। अब करण ने बताया है कि उनके बच्चे 8 साल के हो गए हैं और अब वो उनसे कई तरह से सवाल करते हैं, जैसे वो कैसे इस दुनिया में आए हैं।
पिता बनने के अनुभव को जौहर ने किया शेयर
फादर्स डे के मौके पर करण जौहर ने एक पॉडकास्ट में अपने पिता बनने के अनुभव शेयर किए। उन्होंने एक्टर-डिजाइनर मसाबा गुप्ता से बातचीत में बताया कि यश और रूही अब 8 साल के हो चुके हैं और अब वो उनसे सवाल करते हैं कि वो इस दुनिया में कैसे आए हैं। करण ने कहा, “ये सवाल अब शुरू हो गए हैं। अभी तक मैं थोड़ा सा पोएटिक होकर उन्हें जवाब देता आया हूं, जैसे कि ‘तुम लोग डैडा के दिल से आए हो’। लेकिन अब मुझे जल्द ही उनके साथ बैठकर उन्हें सब बातें समझानी होंगी कि वो कैसे इस दुनिया में आए।”

पालना आसान नहीं था बच्चों को : जौहर
करण जौहर ने कहा कि अकेले दोनों बच्चों को पालना आसान नहीं था। लेकिन इस काम में उनकी मां हीरो जौहर ने उनकी मदद की। उनसे बच्चों को एक मां का क्या मिला जिसकी कमी उनकी जिंदगी में थी। आइल अलावा करण ने ये भी कहा कि अब उनके बच्चों के लिए उनके दोस्त भी परिवार की तरह हैं और वो उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। करण ने अपने करीबी दोस्तों में काजल आनंद, श्वेता बच्चन, गौरी खान, फराह खान और नेहा धूपिया का नाम लिया।
- Hyderabad : कांग्रेस सरकार जनता कल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही है- विवेक
- Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
- Rajasthan : खौलते दूध में गिरकर 10 महीने की बच्ची की मौत
- ATEXCON : “दक्षिण एशिया की टेक्सटाइल कैपिटल बनेगा तेलंगाना” – ए. रेवंत रेड्डी
- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा पर ‘गब्बर’ एक्शन