नई दिल्ली,। (Jairam Ramesh) ने प्रधानमंत्री (Narendra Modi) की हालिया अपीलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम की सात अपीलें इस बात का संकेत हो सकती हैं कि आने वाले समय में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी और कड़े मितव्ययिता उपाय लागू किए जा सकते हैं।
‘आर्थिक स्थिति सरकार के दावों से ज्यादा गंभीर’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि हैदराबाद (Hyderabad) में प्रधानमंत्री के संबोधन से यह संकेत मिलता है कि देश की आर्थिक स्थिति सरकार द्वारा बताए जा रहे आंकड़ों से कहीं अधिक गंभीर हो सकती है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अपीलों से यह अंदेशा पैदा हो रहा है कि सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे फैसले ले सकती है और इसके लिए अभी से माहौल तैयार किया जा रहा है।
सरकार के दावों और जमीनी हालात में अंतर का आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि वास्तविक वेतन में ठहराव, बढ़ते घरेलू कर्ज और निजी निवेश की धीमी रफ्तार जैसी समस्याएं जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रही हैं, जबकि सरकार लगातार विकास और आर्थिक स्थिरता के दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का प्रचार और आम लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा अंतर नजर आता है।
पीएम मोदी ने जिम्मेदार उपभोग पर दिया था जोर
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा के दौरान लोगों से आयात पर निर्भरता कम करने और जिम्मेदार उपभोग अपनाने की अपील की थी। उन्होंने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण बढ़ती लागत का जिक्र करते हुए लोगों से संसाधनों का संयमित उपयोग करने का आग्रह किया था।
अन्य पढ़े: Rakul Preet Singh : गिर जंगल में रकुल की वॉक.. विवाद पर सफाई
इन मुद्दों पर की थी सात अपीलें
प्रधानमंत्री की अपीलों में खाद्य तेल की खपत कम करना, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग, कार-पूलिंग को बढ़ावा देना, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना शामिल था इसके अलावा विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत रखने और आयात पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया था।
Read More :