తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : छत्तीसगढ़ में भीषण टक्कर, ट्रेलर से टकराई कार, 5 की घटनास्थल पर मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : छत्तीसगढ़ में भीषण टक्कर, ट्रेलर से टकराई कार, 5 की घटनास्थल पर मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तड़के एनएच-43 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

तेज रफ्तार कार ट्रेलर से भीड़ी, कार के उड़े परखच्चे

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली के पास कटनी–गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और पांचों युवकों की मौके पर ही जान चली गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने बताया कि सभी मृतक दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के रहने वाले थे।
परिजनों के अनुसार, युवक आस्ता थाना क्षेत्र के मेले से लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक यह भीषण हादसा हो गया। मृतक युवक राधेश्याम यादव (Radheshyam Yadav) के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि सभी दोस्त साथ में घर लौट रहे थे।

ये हैं हादसे में मारे गए युवक

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार है:

  • राधेश्याम यादव (26), पिता रामप्रसाद यादव
  • उदय कुमार चौहान (18), पिता कृष्ण चौहान
  • सागर तिर्की (22), पिता रफेल तिर्की
  • अंकित तिग्गा (17), पिता दिलीप तिग्गा
  • दीपक प्रधान (19), पिता अमर प्रधान

घटना के बाद से खटंगा गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Read More :

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870