పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: May 22, 2025 • 11:04 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकवादियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान अभी जारी है,

जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों का ऑरपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा एक के बाद एक ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का खात्मा किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में जैश के 3-4 आतंकियों को घेर लिया है।

तीव्र मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रु क्षेत्र में स्थित सिंहपोरा इलाके में गुरुवार सुबह तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच तीव्र मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में तीन से चार आतंकवादी घिर गए हैं। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर एक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों द्वारा घिरा हुआ ये आतंकी समूह वही है, जो हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ से भाग निकला था। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरे हुए हैं।

शोपियां और त्राल में मारे गए थे आतंकी

जम्मू-कश्मीर में छिपे आतंकियों को चुन-चुनकर उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। शोपियां में बीते 13 मई को लश्कर के 3 आतंकी मारे गए थे। वहीं, 16 मई को त्राल में जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर कर दिए गए थे। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। 

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.