పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : राष्ट्रपति भवन के पास लगी आग

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 21, 2025 • 4:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। यहां (President’s House) राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक इमारत में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी 

20 मिनट में आग पर पाया काबू

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मंजिला इमारत के भूतल पर घरेलू सामान में आग लग गई। इस घटना की सूचना दोपहर 1:51 बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया गया। डीएफएस अधिकारी ने कहा, “हमने पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दोपहर 2:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।”

मोहन गार्डन इलाके में लगी आग

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली (Delhi) के मोहन गार्डन इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई। दिवाली की रात यहां चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी। हालांकि घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पीसीआर को मोहन गार्डन स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना रात 9.49 बजे मिली। 

सात लोगों को बचाया

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, ‘‘इमारत से तीन परिवारों के कुल सात लोगों को बचाया गया, जिनमें से चार को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रस्सियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले बचा लिया।’’ उन्होंने बताया कि बाकी तीन लोगों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घर से बाहर निकाला। डीसीपी ने बताया कि बचाए गए लोगों में हरविंदर सिंह (34), उनकी पत्नी प्रिया (27), वीरेंद्र सिंह (32), उनकी पत्नी प्रेमवदा, राखी कुमारी (40), उनके बच्चे वैष्णवी सिन्हा (15) और कृष्णा सिन्हा (10) शामिल हैं। सभी सुरक्षित बच गए।

अन्य पढ़ें: “असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- योगदान अमर रहेगा”

राष्ट्रपति भवन कितने एकड़ में फैला हुआ है?

इस वास्तुशिल्प चमत्कार के निर्माण में लगभग सात सौ मिलियन ईंटों और तीन मिलियन क्यूबिक फीट पत्थर का उपयोग किया गया था जिसमें 2.5 किलोमीटर के गलियारे और 190 एकड़ का उद्यान क्षेत्र है। मुख्य भवन 5 एकड़ के क्षेत्र में फैला है और इसमें चार मंजिलों में 340 कमरे हैं।

राष्ट्रपति भवन किस लिए प्रसिद्ध है?

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति का निवास , राष्ट्रपति भवन, भारतीय लोकतंत्र और उसकी धर्मनिरपेक्ष, बहुलवादी और समावेशी परंपराओं का प्रतीक है। इसे सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिज़ाइन किया था और यह 330 एकड़ की संपत्ति पर स्थित है।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #BreakingNewsIndia #DelhiFireAlert #FireBrigadeInAction #HindiNews #LatestNews #RashtrapatiBhavanFire

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.