TVK Vijay : विजय को समर्थन पर कांग्रेस की सफाई, सांसद का बयान

Read Time:  1 min
TVK Vijay
TVK Vijay
FONT SIZE
GET APP

TVK Vijay : तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। टीवीके को कांग्रेस द्वारा दिए गए समर्थन पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस सांसद माणिकम ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीवीके शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रही है और इसी कारण कांग्रेस ने उसे समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार का गठन करना, जनता के जनादेश का सम्मान करना और दक्षिण भारत में एनडीए को सत्ता से दूर रखना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। इसी सोच के तहत टीवीके को समर्थन दिया गया।

माणिकम ठाकुर ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के दिन राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और स्टालिन से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा पर लगे आरोपों को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब डीएमके समर्थक मीडिया कांग्रेस पर हमला कर रहा है। उनके अनुसार डीएमके और एआईएडीएमके दोनों ही अप्रत्यक्ष रूप से एनडीए की मदद कर रहे हैं।

अन्य पढ़े: सुवेंदु अधिकारी के PA की पेशेवर हत्या

कांग्रेस सांसद ने कहा कि तमिलनाडु में एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए यह राजनीतिक रूप से जरूरी फैसला (TVK Vijay) था। टीवीके को समर्थन देना लोकतंत्र और जनता के हित में है। उन्होंने साफ कहा कि टीवीके का समर्थन करने के लिए कांग्रेस को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। तमिलनाडु की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में उनके बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।