తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : राहुल गांधी बेगूसराय में मछुआरों के बीच पहुंचे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : राहुल गांधी बेगूसराय में मछुआरों के बीच पहुंचे

बेगूसराय,। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद अपने अनोखे अंदाज़ में मछुआरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (VIP Chief Mukesh Sahani) के साथ वे करीब तीन किलोमीटर दूर एक तालाब पहुंचे, जहां नाव पर सवार होकर मछुआरों के साथ तालाब में उतरे।

तालाब में लगाई डुबकी, मछली पकड़ते दिखे राहुल गांधी

तालाब पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ पानी में डुबकी लगाई और जाल के जरिए मछलियां भी पकड़ीं। इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी मौजूद रहीं। यह नज़ारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

राहुल गांधी का मछुआरों के साथ पानी में उतरना और मछली पकड़ना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे उनके ज़मीनी जुड़ाव की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

मछुआरों की समस्याएं गंभीर : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनका काम जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार की नदियां, नहरें और तालाब प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और इनके साथ जुड़े मछुआरों का जीवन सुधारना ज़रूरी है।

सभा में बेरोजगारी और पीएम मोदी पर साधा निशाना

सभा के दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “देश के हर प्रदेश में बिहार के युवा मिलते हैं, तो फिर यही विकास बिहार में क्यों नहीं हो सकता?” साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को 56 इंच की छाती वाला डरपोक भी बताया।

राहुल गांधी को संसद से क्यों हटाया गया?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 24 मार्च 2023 को भारतीय संसद के निचले सदन ( लोकसभा ) के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्यता सूरत की अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद हुई, जिसने मोदी उपनाम को बदनाम करने के आरोप में गांधी को दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

Read More :

राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या

बीएसएफ पर तस्करों का हमला, 5 जवान जख्मी

बीएसएफ पर तस्करों का हमला, 5 जवान जख्मी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत

पीएम मोदी का ‘जंगलराज’ पर सीधा हमला

पीएम मोदी का ‘जंगलराज’ पर सीधा हमला

प्रियंका गांधी का BJP पर बड़ा हमला

प्रियंका गांधी का BJP पर बड़ा हमला

पीएम मोदी बोले- बिहार का बेटा अब इंजीनियर-डॉक्टर बनेगा, रंगदार नहीं

पीएम मोदी बोले- बिहार का बेटा अब इंजीनियर-डॉक्टर बनेगा, रंगदार नहीं

दिल्ली एयरपोर्ट की खामी दूर, उड़ान सेवा बहाल

दिल्ली एयरपोर्ट की खामी दूर, उड़ान सेवा बहाल

राजनाथ बोले – बिहार चुनाव के बाद बदलेगा भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व

राजनाथ बोले – बिहार चुनाव के बाद बदलेगा भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, नीतीश ने दी शुभकामनाएं

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, नीतीश ने दी शुभकामनाएं

मुकेश सहनी बोले-पहले चरण में 80 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

मुकेश सहनी बोले-पहले चरण में 80 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

अजीत पवार के बेटे पार्थ पर जमीन घोटाले का आरोप

अजीत पवार के बेटे पार्थ पर जमीन घोटाले का आरोप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870