తెలుగు | Epaper

Bihar-Aurangabad : पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bihar-Aurangabad : पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

औरंगाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पांच सहेलियों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में चार युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में शोक और सन्नाटा

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग स्तब्ध हैं और किसी को भी इस कदम की वजह समझ नहीं आ रही है। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।

बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में पांच नाबालिग लड़कियों के जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई है. इनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज जारी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां (Five friends) पांच सहेलियों ने एक साथ जहर पदार्थ खा लिया है, जिनमें से चार की तो मौत हो गई है. वहीं, एक किशोरी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. इस हृदय विदारक और रहस्यमयी घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर के हुआ है. पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

जानकारी के अनुसार, जिले के हसपुरा थाना सैदपुर मोती बिगहा गांव की पांच नाबालिग लड़कियों ने दो दिनों पहले एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें से चार की तो मौत हो गई है. वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह पांच लड़कियों जमाल बिगहा वाली सड़क पर बैठी थी. इस दौरान सब ने एक साथ जहर का सेवन कर लिया. इस बीच एक लड़की जहर खाने के बाद जैसे-तैसे भागकर अपने घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

अन्य पढ़े: India vs pakistan cancelled : भारत–पाक मैच रद्द? कोलंबो टूरिज्म को बड़ा झटका!

खेत में मिला लड़कियों का शव

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहर खाने के बाद बाकी चारों लड़कियां सड़क किनारे खेत में चली गई थी, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.बताया यह भी जा रहा है कि इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने एक साथ चारों का अंतिम संस्कार भी कर दिया. उन्होंने न तो पुलिस में शिकायत और न ही मामले की जांच के लिए कहीं कोई आवेदन दिया. गांव वालों ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है. वह इस पर कुछ बोल ही नहीं रहे हैं।

हरकत में आया जिला प्रशासन

हालांकि, अब इस खबर के तेजी से फैलने से जिला प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे मामले की तहकीकत शुरू कर दी है.रविवार को दाउदनगर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जांच की. उनका कहना था कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह गांव में पहुंचे हैं, लेकिन किसी ने भी पांच बच्चियों की एक साथ जहर खाने और उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है. किस हालात में जहर खाया गया और किसने खिलाया अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.अभी जो लड़की बची है उसके जानकारी लेने के बाद ही पुलिस कुछ कह पाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

National- भीषण गर्मी में बच्चों को दोपहर में बाहर न भेजें- विशेषज्ञों की चेतावनी

National- भीषण गर्मी में बच्चों को दोपहर में बाहर न भेजें- विशेषज्ञों की चेतावनी

National- ट्रंप का मोदी को फोन, कहा-होर्मुज मार्ग बंद हुआ तो बढ़ेगा संकट

National- ट्रंप का मोदी को फोन, कहा-होर्मुज मार्ग बंद हुआ तो बढ़ेगा संकट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870