Flipkart layoffs : ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के तहत कंपनी ने करीब 250 से 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
यह छंटनी कंपनी के कई विभागों और अलग अलग स्तर के कर्मचारियों को प्रभावित कर सकती है खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट के आईपीओ की तैयारी के बीच यह फैसला लिया गया है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्लिपकार्ट ने कहा कि कर्मचारियों के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा कंपनी की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले कुछ कर्मचारी संगठन से बाहर हो जाते हैं।
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया कि कितने कर्मचारियों को निकाला गया है।
अन्य पढ़े: नेपाल चुनाव: बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह
एक ओर जहां फ्लिपकार्ट आईपीओ की तैयारी कर रही है वहीं (Flipkart layoffs) दूसरी ओर कंपनी कुछ वरिष्ठ पदों पर नई भर्तियां भी कर रही है।
इससे पहले वर्ष 2024 में भी फ्लिपकार्ट ने करीब 1000 कर्मचारियों की छंटनी की थी
वॉलमार्ट समर्थित फ्लिपकार्ट जल्द ही पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी में है इसी प्रक्रिया के तहत कंपनी ने अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत स्थानांतरित कर लिया है।
भारतीय नियामक आवश्यकताओं के अनुसार कंपनी ने अपने होल्डिंग ढांचे में भी कुछ बदलाव किए हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :