Karnataka road accident : कर्नाटक के विजयनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। विजयनगर जिले में टीबी बांध के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से इलाके में मातम छा गया है।
पुल से नीचे गिरे वाहन
हुलिगम्मा मंदिर में पूजा करने के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरे। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अन्य पढ़े: Uttar Pradesh : ललितपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का मामला
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में (Karnataka road accident) भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच में टैंकर चालक की तेज रफ्तार को ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :