पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर बुधवार, 17 दिसंबर से विंटर शेड्यूल (Winter Schedule) लागू कर दिया गया है । दिसंबर के तीसरे सप्ताह और जनवरी में कोहरे व कम विजिबिलिटी की आशंका को देखते हुए उड़ानों की संख्या में कटौती की गई है और कई फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया है पहले से ही खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द और विलंबित हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विंटर शेड्यूल में घटा फ्लाइट ऑपरेशन
डीजीसीए (DGCA) की अनुमति के बाद जारी विंटर शेड्यूल 17 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा | इस अवधि में पटना एयरपोर्ट से कुल 41 जोड़ी उड़ानों का संचालन किया जाएगा । इनमें सबसे अधिक 29 जोड़ी उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की हैं। एयर इंडिया की 6 जोड़ी, जबकि स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 3-3 जोड़ी उड़ानें शामिल की गई हैं ।
इंडिगो की उड़ानों में सबसे ज्यादा कटौती
विंटर शेड्यूल लागू होने से पहले इंडिगो पटना से प्रतिदिन 28 से 30 उड़ानों का संचालन कर रही थी। अब यह संख्या घटकर 23 जोड़ी रह गई है। इससे साफ है कि सर्दियों के मौसम में यात्रियों के लिए उड़ानों के विकल्प सीमित रहेंगे।
इन शहरों के लिए नहीं मिलेगी सीधी उड़ान
नए शेड्यूल में यात्रियों को एक और झटका लगा है। पटना से गुवाहाटी, देवघर और जयपुर के लिए 31 जनवरी तक कोई भी सीधी उड़ान शामिल नहीं की गई है। इन रूट्स पर यात्रा करने वालों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना होगा, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।
दिल्ली और मुंबई रूट पर घटे विमान
दिल्ली–पटना–दिल्ली सेक्टर में विमानों की संख्या 17 से घटकर 14 रह गई है। इनमें इंडिगो की 7, एयर इंडिया की 4, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 और स्पाइसजेट की 1 उड़ान शामिल है। वहीं मुंबई रूट पर उड़ानों की संख्या 6 से घटकर 5 कर दी गई है। बेंगलुरु रूट पर इंडिगो की 4 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 उड़ान संचालित होगी | जबकि हैदराबाद सेक्टर पर पूरी तरह इंडिगो का ही दबदबा बना हुआ है।
पहली और आखिरी फ्लाइट का बदला टाइम स्लॉट
विंटर शेड्यूल के तहत पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की होगी। यह विमान सुबह 9:40 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा और 10:25 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होगा। वहीं दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट की होगी, जो रात 10:25 बजे पटना से उड़ान भरेगी। अन्य शहरों के लिए भी उड़ानों का संचालन अब सीमित समय स्लॉट में किया जाएगा, ताकि कोहरे के समय जोखिम को कम किया जा सके।
अन्य पढ़े: US campus shooting : ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग: दो की मौत, आठ घायल…
खराब मौसम ने पहले ही बिगाड़ा शेड्यूल
विंटर शेड्यूल लागू होने से पहले ही मौसम ने उड़ानों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता सेक्टर की दो जोड़ी उड़ानें खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दी गईं। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें एक से डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुईं। सुबह दिल्ली में कम विजिबिलिटी और शाम को पटना में खराब मौसम उड़ानों में बाधा का बड़ा कारण बना।
सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस हर साल विंटर शेड्यूल के दौरान उड़ानों की संख्या सीमित करती हैं और समय में बदलाव करती हैं। यही वजह है कि इस अवधि में फ्लाइट ऑपरेशन पर व्यापक असर देखने को मिलता है।
Read More :