పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : राजद में शामिल हुए जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 10, 2025 • 4:11 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

राजनीतिक बदलाव की पृष्ठभूमि

राबड़ी आवास पर (RJD) संसदीय दल की बैठक हुई। डेढ़ घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोगों ने लालू यादव को अधिकृत किया है। हम लोगों ने विश्वास जताया है कि जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होगा, उसका मान होगा

महागठबंधन में सीट शेयरिंग जल्द फाइनल होने की बात कही जा रही है। बैठक में शामिल होने आए मनेर से राजद विधायक ने कहा, आज शाम में (Grand Alliance seat) महागठबंधन सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकता है। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आप लोगों को शाम में बुलाया जाएगा। 12 अक्टूबर से पहले RJD अपने पहले चरण के उम्मीदवारों को सिंबल दे देगी।

इधर, राबड़ी आवास के बाहर राजद सुप्रीमो लालू यादव की गाड़ी को समर्थकों ने घेर लिया। समर्थक आरा के बड़हरा विधानसभा से सरोज यादव को टिकट देने की मांग कर रहे थे। समर्थकों का कहना है कि, अगर उनको टिकट नहीं मिला तो हम लोग पार्टी का झंडा नहीं उठाएंगे।

अन्य पढ़ें: अमिताभ ने फरहान अख्तर के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए

RJD में शामिल हुए संतोष कुशवाहा

पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जदयू का साथ छोड़ RJD का दामन थाम लिया। जदयू ही नहीं बल्कि NDA के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्णिया से दो बार सांसद रहे संतोष कुशवाहा सीएम नीतीश के सबसे भरोसेमंद सिपाही माने जाते थे।

संतोष कुशवाहा के पूर्णिया के उस धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है, जहां से जदयू की कद्दावर नेत्री मंत्री लेसी सिंह चुनाव लड़ती हैं। ऐसे में मंत्री लेसी सिंह के लिए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बड़ी मुसीबत बनेंगे।

कांग्रेस के 13 संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट

सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई है। कांग्रेस ने राजद को जल्द से जल्द बंटवारे का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 13 अक्टूबर से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारना शुरू कर देगी। कांग्रेस ने 13 सीटों पर कैंडिडेट्स लगभग फाइनल कर लिए हैं।

अन्य पढ़ें:

#Bihar Elections 2025 #BiharPolitics #BreakingNews #CandidateDiscussion #HindiNews #LaluYadav #LatestNews #RJDMeeting

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.