एंबुलेंस में अनुचित गतिविधि उजागर
Ambulance misuse : आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने वाली एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। यह घटना छतरपुर में हुई। सड़क पर जा रही एंबुलेंस में संदिग्ध गतिविधियां देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ।
स्थानीय लोगों ने पीछा कर रोका वाहन
करीब पांच किलोमीटर तक वाहन का पीछा करने के बाद लोगों ने उसे रोक लिया। दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। यह देखकर लोग हैरान रह गए और गाड़ी के दुरुपयोग पर गुस्सा जाहिर किया।
अन्य पढ़े: अमेरिका-ईरान संघर्ष में 3,375 की मौत, हजारों परिवार उजड़े
वायरल वीडियो, जांच में जुटी पुलिस
इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Ambulance misuse) लोग इसे ‘मूविंग ओयो’ कहकर आलोचना कर रहे हैं। इस मामले में ड्राइवर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :