समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन अचानक चल पड़ी। राहत की बात ये रही कि सभी की जान बच गई।
बिहार के समस्तीपुर में पटोरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच 4 लोग फंस गए। करीब 10 डिब्बे गुजरने तक चारों लोग पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच दुबक कर बैठे रहे। राहत की बात ये रही कि सभी की जान बच गई, हालांकि 3 महिलाएं घायल हो गईं।
वीडियो में देखें कैसे बचाई जान
घटना उस वक्त हुई जब 9 लोग रेलवे लाइन (Railway line) पार कर रहे थे। इनमें 5 लोग सुरक्षित निकल गए, लेकिन 3 महिलाएं और एक बच्ची पीछे रह गईं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन अचानक चल पड़ी। जान बचाने के लिए चारों लोग पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच बैठ गए। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
अन्य पढ़े: Hyderabad : ईंधन बचत के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मेट्रो से किया सफर
घायलों की हुई पहचान-
घायल महिलाओं की पहचान ममता देवी, जयमाला देवी (Jaymala Devi) और सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। सभी रोसड़ा की रहने वाली हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।
शादी से समारोह से लौट रही थी महिलाएं
पीड़िता के अनुसार वो लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन खुल गई और ये हादसा हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक ममता देवी और सोनाली कुमारी को कई जगह चोटें आई हैं, जबकि जयमाला देवी के हाथ और पैर में गंभीर जख्म हैं। उनका सिटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है।
फिलहाल सभी घायल महिलाओं का इलाज जारी है। रेलवे लाइन पार करने में जरा सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है, ये घटना उसकी बड़ी चेतावनी है।
अन्य पढ़े: