పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National- मणिपुर से उत्तर प्रदेश तक युवाओं में जापानी भाषा सीखने की होड़

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 19, 2026 • 11:10 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। जापान में बढ़ती वर्कफोर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत-जापान साझेदारी के तहत भारतीय युवा अब जापानी भाषा सीखकर वहां रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। इस पहल को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने शुरू किया है। नोएडा स्थित एनएसडीसी इंटरनेशनल सेंटर में उम्मीदवारों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कई राज्यों से आ रहे उम्मीदवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मणिपुर, मिजोरम, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से युवा इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 400 से अधिक उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से 185 लोग जापान में कार्यरत हैं। फिलहाल 100 अन्य अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग जारी है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जापान से भी विशेषज्ञ ट्रेनर शामिल होते हैं।

जापान में क्यों बढ़ी मांग

जापान (Japan) में बुजुर्ग आबादी तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण वहां श्रमबल (वर्कफोर्स) की कमी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय युवाओं के लिए हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर में रोजगार के अच्छे अवसर बन रहे हैं।

पांच लाख लोगों के आदान-प्रदान की योजना

पिछले वर्ष अगस्त में भारत और जापान के रणनीतिकारों ने एक संयुक्त विजन तैयार किया था। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 5 लाख लोगों के ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज की योजना बनाई गई है। इस योजना के अंतर्गत 50 हजार भारतीय स्किल्ड प्रोफेशनल्स को जापान भेजने का लक्ष्य रखा गया है। एनएसडीसी के सीईओ अरुण कुमार पिल्लई के अनुसार, यह पहल भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय करियर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

चुनौतियां और आगे की राह

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी भाषा प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट की यह पहल सराहनीय है, लेकिन इसे और व्यापक बनाने की जरूरत है। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को सस्ती शिक्षा ऋण सुविधा या सरकारी सहायता उपलब्ध कराकर इस मुख्यधारा में शामिल करना जरूरी होगा, ताकि अधिक से अधिक युवा वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकें।

Read More :

# Uttar Pradesh news #Breaking News in Hindi #Hindi News #India news #Latest news #Manipur news #Mizoram news #Noida news #NSDC News #Uttrakhand news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.