పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: March 14, 2026 • 11:59 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मधुबनी । बिहार के मधुबनी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों (Domestic gas cylinders) की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरिया गांव में छापेमारी कर साइकिल दुकान की आड़ में अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा कर बेचने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 24 घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना के बाद की गई छापेमारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान लखनौर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि तमुरिया गांव में बड़ी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की।

साइकिल दुकान में छिपाकर रखा था सिलेंडरों का जखीरा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक साइकिल स्टोर (Cycle Store) की दुकान में बड़ी मात्रा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखे हुए पाए। मौके से आरोपी लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी 24 सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।

ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े: PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

कालाबाजारी के खिलाफ अभियान जारी

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार (SP yogendra Kumar) ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें।

Read More :

#Bihar News #Breaking News in Hindi #Cycle Store News #Domestic Gas Cylinder News #Hindi News #Latest news #LPG Gas News #Madhubani news #Tamuria Village News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.