పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Gauhati High Court: को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 22, 2025 • 4:12 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गुवाहाटी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दरअसल ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गुवाहाटी हाई कोर्ट परिसर में उस वक्त भगदड़ मच गया, जब एक ईमेल के माध्यम से हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद सुरक्षाबलों ने आनन-फानन में परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बात करते हुए बताया, “धमकी भरा संदेश मिलते ही हमारी टीम तुरंत उच्च न्यायालय पहुंची। विशेषज्ञ परिसर के हर कोने की जांच कर रहे हैं। अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और शुरुआती तौर पर यह धमकी अफवाह प्रतीत हो रही है।” 

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

उन्होंने आगे कहा कि अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बाद ही इस पूरे मामले की जानकारी हो सकेगी। उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स’ नाम के एक अज्ञात संगठन की तरफ से दी गई है, जिसमें हाईकोर्ट की पूरी इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी घई है। उन्होंने बताया, “पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरु कर चुकी है।” वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बम की धमकी मिलने के बावजूद भी हाईकोर्ट द्वारा अपना कामकाज सुचारू रूप से किया जा रहा है साथ ही न्यायाधीश तय कार्यक्रम के मुताबिक ही मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।

राम मंदिर को भी मिली थी धमकी

बता दें कि इससे ठीक पहले इसी तरह राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। इस मामले में अयोध्या के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। दरअसल राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें लिखा था मंदिर की सुरक्षा बढ़ा लो। धमकी भरा मेल मिलने के बाद राम मंदिर परिसर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी और अन्य पड़ोसी जिलों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

red:more: नॉर्थ ईस्ट में नया विवाद…अरुणाचल में 47 साल पराने कानून पर क्यों मचा बवाल

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.