తెలుగు | Epaper

Google Map ने दिखाया मौत का रास्ता, कार में मची चीख-पुकार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Google Map ने दिखाया मौत का रास्ता, कार में मची चीख-पुकार

हिमाचल के सोलन जिले (Solan District) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार को गूगल मैप (Google Map) पर भरोसा करना भारी पड़ गया। बेटी को परीक्षा दिलाने ऊना जा रहे नालागढ़ निवासी परिवार की कार रास्ते में टूटे हुए पुल पर पहुंच गई, जो दो साल पहले ही भारी बारिश (Heavy Rain) में ध्वस्त हो चुका था। जैसे ही कार तेज बहाव वाली नदी में पहुंची, वह पानी में फंसकर कई किलोमीटर तक बहती चली गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

घटना कैसे हुई?

नालागढ़ की एक छात्रा को ऊना में एक अहम परीक्षा में शामिल होना था। परिजनों ने भरतगढ़–कीरतपुर होते हुए ऊना पहुंचने की योजना बनाई, लेकिन गूगल मैप ने उन्हें दभोटा पुल के रास्ते भेज दिया – जो कि 2023 की बाढ़ में पूरी तरह टूट चुका है। बिना किसी चेतावनी या साइनबोर्ड के, कार सीधे ध्वस्त पुल की ओर बढ़ गई और नदी की तेज धार में बह गई। इस दौरान कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनकी जान मुश्किल में पड़ गई थी। कार के बहते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर सभी की जान बचाई।

 टूटा पुल, गूगल पर ‘सही रास्ता’!

घटना के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान और लोगों में गहरा आक्रोश है। दभोटा पंचायत के प्रधान ने बताया कि गूगल मैप अब भी इस ध्वस्त पुल को वैध मार्ग के रूप में दिखा रहा है, जिससे रोजाना लोग इस जानलेवा रास्ते पर फंस जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर बड़े चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड्स और सख्त निर्देश लगाए जाएं, ताकि कोई और हादसे का शिकार न हो।

 दो साल से अधूरा पुल, सिर्फ वादे बाकी

  • यह पुल हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है
  • 2023 की बारिश में बाढ़ से पूरी तरह टूट गया था
  • वैकल्पिक पुल बनाया गया लेकिन पहली ही बारिश में बह गया
  • वर्तमान में निर्माण कार्य अधूरा है – बस सरिए और खंभे बाकी हैं
  • भारी वाहन अब बोदला के संकरे और असुरक्षित मार्ग से होकर गुजरते हैं

प्रशासन की अनदेखी पर जनता का गुस्सा

पंचायत उपप्रधान जगतार जग्गी और स्थानीय पूर्व सैनिक विक्की फौजी ने सरकारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं, जबकि जनता रोज़ाना जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यह पुल ट्रांसपोर्टरों के लिए भी बेहद अहम है।

Read more : UP : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए : अखिलेश

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870