తెలుగు | Epaper

Bihar : गोपाल खेमका मर्डर, पटना से हाजीपुर तक छापेमारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : गोपाल खेमका मर्डर, पटना से हाजीपुर तक  छापेमारी

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस हाजीपुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. सात टीम अलग-अलग दिशा में सक्रिय है. पुलिस ने 100 सीसीटीवी खंगाले हैं.

पटना के गांधी मैदान इलाके में शुक्रवार की देर रात को मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी (DGP) को विशेष निर्देश भी दिए हैं. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. शनिवार को बेऊर जेल में भी छापा मारा गया. वहीं पटना से हाजीपुर (Patna To Hajipur) तक 100 सीसीटीवी को भी पुलिस ने खंगाला है. सात पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में छापेमारी कर रही है.

बेऊर जेल से जुड़े तार, ताबड़तोड़ छापेमारी

गोपाल खेमका मर्डर केस के बारे में सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी से विस्तार से जानकारी ली और बिना भेदभाव के सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इधर, गोपाल खेमका की हत्या के तार बेऊर जेल से भी जुड़े. पुलिस को मिलने इनपुट के अनुसार, जेल से ही कांट्रेक्ट किलर की मदद से इस घटना को अंजाम दिया गया. 400 से अधिक पुलिस अफसरों ने शनिवार को जेल में छापेमारी की. कई कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गयी. तीन मोबाइल भी बरामद किए गए.

100 से अधिक कैमरे खंगाले गए

पुलिस ने बांकीपुर क्लब के साथ ही पटना शहर से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक करीब 100 से अधिक CCTV कैमरे को खंगाला है. पुलिस ने बांकीपुर क्लब के कैमरे को भी खंगाला है. क्योंकि गोपाल खेमका वहां से निकले ही थे कि किसी ने हत्यारे को यह सूचना दे दी थी. जिसके बाद वो गोपाल खेमका के घर के आगे अलर्ट था.

पटना से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक छापेमारी

सूत्र बताते हैं कि एसआइटी ने पटना से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक छापेमारी कर रही है. सात पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में छापा मार रही है. सूत्र बताते हैं कि तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में भी लिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

शनिवार को पटना रेंज के आइजी जितेंद्र राणा ने बताया कि पटना पुलिस और एसटीएफ मिलकर जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी. पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

Read more : Bihar : 28 दिनों में दूसरी बार बिहार आ रहे PM मोदी, दे सकते हैं बड़ी सौगात

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870