తెలుగు | Epaper

National -ट्रेड डील पर सरकार का भरोसा, कहा– किसानों के हितों से नहीं होगा समझौता

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National -ट्रेड डील पर सरकार का भरोसा, कहा– किसानों के हितों से नहीं होगा समझौता

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील (Interim Trade Deal) को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह डील ऐतिहासिक है और पूरी दुनिया को यह संदेश देती है कि भारत की नीति समझौते की है, झुकने की नहीं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी और इस समझौते में ऐसा कोई भी उत्पाद शामिल नहीं है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचे।

जीएम कृषि उत्पादों को भारत में नहीं मिलेगी एंट्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चौहान ने साफ किया कि भारत में किसी भी प्रकार के आनुवंशिक रूप से संशोधित यानी जीएम कृषि उत्पादों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने इसे भारतीय कृषि के लिए बेहद अहम फैसला बताया और कहा कि इससे हमारी मिट्टी, हमारे बीज और कृषि की शुद्धता सुरक्षित रहेगी।

संवेदनशील कृषि उत्पाद पूरी तरह डील से बाहर

उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील (Trade Deal) में सभी संवेदनशील कृषि उत्पादों को पूरी तरह बाहर रखा गया है। सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, मोटे अनाज, पोल्ट्री, डेयरी, केले, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना, मूंग, तिलहन, इथेनॉल और तंबाकू जैसे उत्पादों पर किसी भी तरह की टैरिफ छूट नहीं दी गई है।

अमेरिकी, फल और सब्जियों के लिए भारत के दरवाजे बंद

केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि अमेरिका के लिए भारत ने अपने प्रमुख अनाज, फल और डेयरी उत्पादों का कोई द्वार नहीं खोला है। छिलका रहित अनाज, आटा, गेहूं, मक्का, चावल, बाजरा, आलू, प्याज, मटर, बीन्स, खीरा, मशरूम, दलहन, फ्रोजन सब्जियां, संतरे, अंगूर, नींबू और स्ट्रॉबेरी जैसे अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत में नहीं आएंगे। मिक्स डिब्बाबंद सब्जियों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

डेयरी सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादों में भी भारत ने अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी हैं। अमेरिका से लिक्विड दूध, मिल्क पाउडर, क्रीम, योगर्ट, बटरमिल्क, मक्खन, घी, बटर ऑयल, पनीर और चीज को भारत में प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे भारतीय डेयरी सेक्टर और किसान परिवारों की आजीविका सुरक्षित रहेगी।

भारतीय कृषि उत्पादों को अमेरिका में जीरो टैरिफ

चौहान ने कहा कि इस समझौते के तहत भारतीय किसानों के कृषि उत्पादों को अमेरिका में शून्य शुल्क पर निर्यात किया जाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में ऐसी कोई रियायत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कई कृषि उत्पादों पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है।

मसाला निर्यात में 88 फीसदी की बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि मसालों के निर्यात में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। भारत के मसाला निर्यात में 88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और भारतीय मसाले दुनिया के 200 देशों तक पहुंच रहे हैं। 2024-25 में भारत का कुल निर्यात 4.45 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा था कि देश को झुकने नहीं देंगे और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस ट्रेड डील में दोनों बातों का पूरा ध्यान रखा गया है।

भारत कर चुका है 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब तक 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुके हैं। अमेरिका के अलावा यूएई के 27 देश, ओमान, न्यूजीलैंड और यूके के साथ भारत एफटीए कर चुका है, जबकि अन्य देशों से बातचीत जारी है।

अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका

टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिलेगा फायदा

कृषि मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर में भारत का टैरिफ घटकर 18 फीसदी रह गया है। इससे कपास किसानों, टेक्सटाइल निर्माताओं, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो कंपोनेंट्स, इंजीनियरिंग गुड्स और महिला स्वयं सहायता समूहों को नई गति मिलेगी।

Read More :

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

National- सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

National- सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

भारतीयों पर जर्मन युवती की बात, वीडियो वायरल!

भारतीयों पर जर्मन युवती की बात, वीडियो वायरल!

आखिरकार सस्ता सोना, हैदराबाद रेट चौंकाने वाले!

आखिरकार सस्ता सोना, हैदराबाद रेट चौंकाने वाले!

अधिकारी लापरवाह, 5 दिन में 2 मौतें!

अधिकारी लापरवाह, 5 दिन में 2 मौतें!

कांग्रेस पर ₹500 करोड़ मानहानि केस, CM का बड़ा कदम

कांग्रेस पर ₹500 करोड़ मानहानि केस, CM का बड़ा कदम

Bihar- बिहार में पदयात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, RJD को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar- बिहार में पदयात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, RJD को लेकर दिया बड़ा बयान

National- लोकसभा में हंगामे के चलते प्रश्नकाल स्थगित

National- लोकसभा में हंगामे के चलते प्रश्नकाल स्थगित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870