తెలుగు | Epaper

HC ने 27 मदरसों को ढहाने पर 3 जुलाई तक लगाई रोक

digital
digital
HC ने 27 मदरसों को ढहाने पर 3 जुलाई तक लगाई रोक

मदरसों की ओर से दाखिल 27 याचिकाओं के समूह पर आया आदेश

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने श्रावस्ती के 27 मदरसों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने या इन्हें ढहाने पर 3 जुलाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की ग्रीष्मावकाश कालीन एकल पीठ ने यह अंतरिम आदेश मदरसों की ओर से दाखिल 27 याचिकाओं के समूह पर दिया है। याचिका में मदरसों में धार्मिक शिक्षा बंद करने के एक मई को जारी नोटिसों को चुनौती दी गई थी। अधिवक्ता अविरल राज सिंह ने अदालत में कहा कि एक अन्य समान मामले में कोर्ट ने ऐसे मदरसों को राहत दी थी। ऐसे में इन मामलों में भी याचियों को अपना पक्ष पेश करने का मौका मिलना चाहिए था। लिहाजा इन्हें भी समान राहत प्रदान की जाए।

मांगी गई जानकारी पेश नहीं कर सके वकील

वहीं, समय दिए जाने के बावजूद सरकारी वकील मामले में मांगी गई जानकारी नहीं पेश कर सके। उन्होंने इसके लिए दो हफ्ते का और समय देने का आग्रह किया। कोर्ट ने कहा कि सभी नोटिसों का नंबर समान है और पहली नजर में ऐसा लगता है कि इन्हें बगैर दिमाग लगाए जारी किया गया है। ऐसे में यह दखल देने का मामला बनता है। कोर्ट ने मामले में सरकारी वकील को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय देकर अगली सुनवाई 3 जुलाई को तय की है। तब तक याचियों को अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने या मदरसों को ढहाने पर रोक लगा दी।

मामले में राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता उपेंद्र सिंह ने विस्तृत हलफनामा देने के लिए दो सप्ताह का समय दिए जाने का न्यायालय से अनुरोध किया। इस पर न्यायालय ने समय दिए जाने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया, साथ ही याची मदरसों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के प्रशासनिक कार्रवाई अथवा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अग्रिम सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी।

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870