పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : उन्नाव : पति के अंतिम संस्कार के 34 घंटे बाद पिता बना

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 11, 2025 • 12:01 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उन्नाव में सुसाइड करने के 34 घंटे बाद युवक पिता बना। परिवार उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। घरवाले उसे अस्पताल ले गए। वहां पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक ने घर से 200 मीटर दूर फांसी लगाई।

मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उसी वक्त पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। (antim sanskaar) अंतिम संस्कार के 7 घंटे बाद पत्नी की डिलीवरी हुई

फिलहाल, पत्नी रो-रोकर बेहाल है। वह बच्चे को सीने से लगाकर रोती नजर आई। पुलिस का कहना है कि युवक ने पारिवारिक विवाद में सुसाइड (Suicide) किया। उसके घरवालों का कहना है कि बेटे ने ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया।

वहीं ससुराल वालों का कहना है कि दामाद ने प्रसव के लिए पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। कहा- एक भी पैसा नहीं दूंगा, चाहे जहां जाकर मर जाओ। इसके बाद दामाद ने जान दे दी। घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला-

अन्य पढ़ें:  Delhi Blast-NIA की दोबारा कार्रवाई, आतंकी डॉ. मुजम्मिल पर कसा शिकंजा

पिता बोले-सुसराल वाले टॉर्चर करते थे, ससुर ने झूठा करार दिया

पिता लालू प्रसाद का आरोप है कि बेटे को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। पैसे की तंगी को लेकर उसे कोसते थे। पत्नी भी महंगी चीजों की डिमांड करती थी। पूरा न करने पर ताने देती थी। इसी विवाद के चलते वह कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। इसके चलते उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। अब उसने जान दे दी।

साले शिवम ने कहा- मेरी बहन ससुराल में ही थी, मायके में होने का आरोप झूठा है। ससुर बच्चूलाल ने बताया- मेरे दामाद की मानसिक स्थिति खराब नहीं थी। बच्चे को लेकर वह खुश था। पत्नी से भी उसके अच्छे संबंध थे। उसका अपने पिता और बहनोई से विवाद था। बहनोई पिता को भड़काता था। इसके चलते पिता उसे एक भी पैसा नहीं देता था।

उन्नाव किस लिए प्रसिद्ध है?

उन्नाव अपने चमड़ा उद्योग और चमड़े के सामान के लिए जाना जाता है। बंथर लेदर टेक्नोलॉजी पार्क, मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र और उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र उन्नाव के प्रमुख औद्योगिक उपनगर हैं।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MiracleBirth #TragicAndJoy #UnexpectedParenthood #Unnao

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.