తెలుగు | Epaper

Bengaluru News : भाई के घर में आग लगाने की कोशिश, खुद ही जल गया

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bengaluru News : भाई के घर में आग लगाने की कोशिश, खुद ही जल गया

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप

एक युवक अपने ही भाई के घर में आग लगाने की नीयत से पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था, जो इस खौफनाक घटना की वजह बना।

आग लगाने के दौरान हुआ हादसा

साजिश पल भर में बनी आफत-घर में आग लगाते समय युवक खुद ही (aag kee chapet) आग की चपेट में आ गया। पेट्रोल या किसी ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल के कारण आग तेजी से भड़क उठी और युवक को संभलने का मौका नहीं मिला।

बेंगलुरु ग्रामीण जिले (Bengaluru) के होसकोटे में भाई के घर में आग लगाने आया एक युवक खुद जलकर अस्पताल पहुंच गया है। इस हैरान कर देने वाले मामले का वीडियो भी सामने आया है।

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स रिश्ते-नाते को भूल कर अपने ही बड़े भाई के घर में आग लगाने के लिए पहुंच गया। शख्स ने भाई के घर में बाहर से चुपके से ज्वलनशील पदार्थ डाला और घर में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, एक कहावत है कि दूसरों के लिए जो गड्ढा खोदता है वो खुद ही उस गड्ढे में गिर जाता है। भाई के घर में आग लगाने आया शख्स खुद को ही बुरी तरह से जला बैठा

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला होसकोटे तालुक के गोविंदपुर गांव में देखने को मिली है। यहां एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, अपने बड़े भाई के घर में आग लगाने के लिए आया एक युवक खुद ही आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। ये पूरा मामला घर में लगे हुए सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गया है और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: Meeting : वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हैदराबाद की सराहना

भाई की जान क्यों लेना चाहता था?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान गोविंदपुर निवासी मुनिराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनिराज पिछले आठ वर्षों से स्थानीय लेवल पर चिट फंड का धंधा चला रहा था, लेकिन भारी नुकसान झेलने के बाद कर्ज में डूब गया था। पैसे वापस मांगने वालों के दबाव में उसने अपने परिवार पर जमीन बेचकर भुगतान करने का दबाव बनाया। हालांकि, उसके बड़े भाई रामकृष्ण ने जमीन बेचने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज मुनिराज ने बीती रात अपने भाई रामकृष्ण के घर गया और पेट्रोल डालकर भाई के घर में आग लगाने की कोशिश करने लगा।

खुद को कैसे आग लगा बैठा युवक?

जानकारी के अनुसार, शख्स ने पहले दरवाजे को बाहर से बंद किया और फिर कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लेकिन पेट्रोल उसके हाथ और कपड़ों पर गिर जाने के कारण वह खुद लपटों में घिर गया।आग भड़कने पर मुनिराज चिल्लाने लगा, पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे आरोपी को होसकोटे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरा हादसा रामकृष्ण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। तिरुमलशेट्टीहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेंगलुरु किस लिए प्रसिद्ध है?

बेंगलुरु, जिसे भारत का “सिलिकॉन वैली” भी कहा जाता है, देश का अग्रणी आईटी हब है। यह शहर विश्वस्तरीय सॉफ्टवेयर कंपनियों, उभरते स्टार्टअप्स और तकनीकी नवाचारों का केंद्र है।

ये भी पढ़ें:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870