Health: 2000 किलो मिलावटी तरबूज पकड़ा गया

Read Time:  1 min
तरबूज
तरबूज
FONT SIZE
GET APP

घर पर मिलावट की ऐसे करें पहचान, खरीदते समय ध्यान रखें ये 5 बातें

गर्मियों के सीजन में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। इसके अंदर 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। हालांकि गर्मियों के सीजन में मांग बढ़ने के साथ तरबूज में मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है।

हाल ही में तमिलनाडु के तिरुपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मिलावटी रंगों और खराब क्वालिटी वाले तरबूजों को पकड़ा। इस छापेमारी के दौरान 2,000 किलो से ज्यादा खराब तरबूजों को जब्त कर उन्हें नष्ट किया गया। डिपार्टमेंट ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे बाजार से तरबूज खरीदते समय उसकी क्वालिटी की खुद जांच जरूर करें।

  • मिलावटी तरबूज खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?
  • तरबूज खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
  • तरबूज में किस तरह की मिलावट की जाती है?
  • तरबूज में ऐसे केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो इसकी शेल्फ लाइफ और मिठास को बढ़ाने के साथ गूदा को ज्यादा लाल दिखाते हैं। जैसकि-

एरिथ्रोसिन (Erythrosine)

यह एक सिंथेटिक पिंक रंग होता है, जो आमतौर पर फूड कलरिंग में इस्तेमाल किया जाता है। यह तरबूज में मिलाए जाने वाला सबसे खतरनाक रंग माना जाता है। इसे तरबूज के गूदे में जबरदस्ती इंजेक्ट किया जाता है या फिर इसे पानी में घोलकर तरबूज के अंदर डाला जाता है। इससे तरबूज का गूदा अधिक लाल और आकर्षक दिखाई देता है।

कार्बाइड से पकाया गया फल

कुछ कारोबारी कच्चे तरबूजों को किसानों से खरीदकर उन्हें कार्बाइड से जबरन पकाते हैं। कार्बाइड एक केमिकल है, जो नेचुरल रूप से फल के पकने की प्रक्रिया को तेज करता है। कार्बाइड से पकाया गया तरबूज सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

मिलावटी तरबूज खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?

सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं तरबूज में मिलाए जाते वाले खतरनाक केमिकल्स के कारण कुछ लोगों को स्किन पर रैशेज, खुजली या सांस लेने में तकलीफ जैसे एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। वहीं लंबे समय तक मिलावटी तरबूज खाने से लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स सब्सटेंस जमा होने लगते हैं और पाचन तंत्र भी कमजोर हो सकता है।

मिलावटी तरबूज की पहचान कैसे कर सकते हैं?

मिलावटी तरबूज की पहचान करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में FSSAI ने कुछ तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर आसानी से तरबूज में मिलावट की पहचान कर सकते हैं।

Read more: क्या विटामिन D की कमी से होता है कैंसर

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।