Health Tips: लो बीपी में न पिएं चुकंदर का जूस, हो सकती हैं ये दिक्कतें

Read Time:  1 min
चुकंदर
चुकंदर
FONT SIZE
GET APP

अपने जबरदस्त फायदों के लिए जाना जाता है चुकंदर का रस

उच्च रक्तचाप एक आम समस्या है। बढ़ती उम्र के साथ ही बहुत से लोग इस बीमारी से प्रभावित होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचने के लिए अच्छे खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाना जरूरी होता है। विभिन्न सब्जियों और फलों का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण तत्व मिलता है। चुकंदर का रस अपने जबरदस्त फायदों के लिए जाना जाता है।

जो लोग खून की कमी से जूझ रहे होते हैं, जैसे जिन लोगों में एनीमिया या ऊर्जा की कमी होती है। वह लोग चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं। वहीं चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि इस जूस के तमाम फायदे होने के बाद भी यह हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता है। अगर किसी को लो बीपी की समस्या होती है, तो ऐसे व्यक्ति को चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

चुकंदर

हाइपरटेंशन को भी कम करता है चुकंदर का जूस

लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर प्राकृतिक रूप से न केवल रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करता है बल्कि हाइपरटेंशन को भी कम करता है। आइए जानते हैं चुकंदर का सेवन करने के तरीके। लो बीपी में यदि चुकंदर का जूस पीते हैं, तो आपका बीपी और भी ज्यादा लो हो सकता है। इससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं ब्लड प्रेशर अचानक से लो होने पर मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है।

जिसकी वजह से आपको चक्कर आ सकता है। आप बेहोश हो सकते हैं और बीपी लो होने से आपको चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। इससे कमजोरी और थकान में वृद्धि हो सकती है। तो वहीं कुछ लोगों को मतली या फिर उल्टी का अनुभव हो सकता है। इससे शरीर में और भी अधिक कमजोरी हो सकती है। कम ब्लड सर्कुलेशन से शरीर के पर्याप्त अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं।

लो बीपी मरीजों को नहीं पीना चाहिए ये जूस

चुकंदर में नाइट्रेट होता है, ऐसे में जब आप चुकंदर का जूस पीते हैं। तो यह बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और चौड़ा करने का काम करता है। जिसके कारण रक्तचाप कम होता है। बता दें कि यह गुण उन लोगों के लिए काम करता है, जिनको हाई बीपी की समस्या है। लेकिन जिनके रक्तचाप का लेवल पहले से ही कम है, उनके लिए चुकदंर का जूस खतरनाक साबित हो सकता है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।