తెలుగు | Epaper

Maharashtra : नासिक में भीषण हादसा, सात लोगों की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : नासिक में भीषण हादसा, सात लोगों की मौत

Nasik Road Accident: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इस हादसे की जानकारी दी। यह घटना नासिक के डिंडोरी रोड पर स्थित वाणी के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा कार और बाइक की टक्कर के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में जा गिरे। इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

मृतकों की पहचान

Nasik Road Accident: जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और 2 साल का एक बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान देविदास पंडित गांगुर्डे (28), मनीषा देविदास गांगुर्डे (23), उत्तम एकनाथ जाधव (42), अल्का उत्तम जाधव (38), दत्तात्रेय नामदेव वाघमारे (45), अनुसया दत्तात्रेय वाघमारे (40), और भावेश देविदास गांगुर्डे (2) के रूप में हुई है। सभी सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

देर रात में हुआ हादसा

Nasik Road Accident: नासिक के पुलिस अधीक्षक (SP) के मुताबिक, ये हादसा देर रात 12 बजे के करीब वाणी-डिंडोरी रोड पर हुआ। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क के किनारे एक छोटी सी नहर में गिरे हुए मिले। पुलिस ने नहर से शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

इससे पहले भी हुआ हादसा

फिलहाल घटना की जांच जारी है और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले, 19 जून को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अन्य पढ़ें: Tamilnadu : सरकारी बस-टेम्पो में भीषण टक्कर से पांच लोगों की मौत

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870