Kanpur : लव मैरिज के 5 साल बाद खौफनाक अंजाम

Read Time:  1 min
कानपुर
कानपुर
FONT SIZE
GET APP

पत्नी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, साले ने खोली पोल

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।

साले ने किया खुलासा

मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब महिला के भाई (साले) को अपने जीजा पर शक हुआ। पूछताछ और सख्ती के बाद सच्चाई सामने आई।

कानपुर के पनकी में (Kanpur) नाले में मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है. पति ने कबूला कि 26 फरवरी को घरेलू विवाद के बाद उसने पत्नी आकृति (aakrti) की गला दबाकर हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया था. पुलिस की जांच में पति-पत्नी के बीच समझौता और गहनों को लेकर भी विवाद सामने आया है

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी में एक महिला का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कर मृतक महिला के परिजन थाने पहुंचे. घटना में मृतक महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार वालों की शिकायत पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार पति ने कबूल किया कि उसने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।

मामले में डीसीपी कल्याणपुर अब्दुल काजमी ने बताया कि पत्नी का पति से 26 फरवरी को विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पनकी चौकी में की थी. देर शाम दोनों के बीच समझौता भी हो गया था. उसके बाद घर पहुंचने पर गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और घर से 200 मीटर दूर नाले में शव को कंबल से लपेटकर फेंक दिया. इतना ही नहीं, घटना की किसी को जानकारी ने हो, इसलिए उसने शव पर भारी पत्थर डाल दिया था. लेकिन 28 तारीख की सुबह नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर हटाकर नाले से शव को बाहर निकलवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस की सतर्कता के बाद शाम को ही पनकी के ही सरायमीता में रहने वाले मृतक महिला के भाई ने शव को पहचान लिया।

अन्य पढ़े: Indore : साल की पहली लोक अदालत 14 मार्च को

5 साल पहले की थी लव मैरिज

मामले में मृतक महिला आकृति के भाई राहुल ने बताया कि उनकी बहन का 5 साल पहले नितिन सविता से पनकी मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था. इसके बाद से दोनों गंगागंज में रहते थे. उनके दो बच्चे भी हैं. मृतका के भाई राहुल ने बताया कि पहले तो प्रेम विवाह से उसके घर वाले नाराज थे. कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो गया और आकृति घर आने जाने लगी. मां ने उसको लाखों रुपए के जेवर भी दिए थे, लेकिन पति की कुछ हरकतों की वजह से वह जेवर अपने साथ नहीं ले जाती थी. जब कहीं जाना आना होता था वह पहन कर जाती थी और लौटकर अपनी मां के पास रख देती थी।

मृतका के भाई ने क्या कहा?

मृतका के भाई ने बताया कि पति इससे बेहद नाराज था उसका कहना था कि तुम्हारे जेवर हैं तो तुम अपने पास अपने घर में रखा करो. पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर 26 फरवरी को विवाद हुआ था जिस पर पति ने आकृति को मारा था और आकृति ने पनकी थाना में पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद देर शाम पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को बुलाकर चौकी में समझाया बुझाया और समझौता करा वापस घर भेज दिया था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।