పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP- यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से 6 की मौत, 13 घायल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: March 3, 2026 • 1:01 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

सादाबाद। उत्तर प्रदेश के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर (Gorakhpur) की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के अनुसार, इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान (Rajasthan) के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत खंदौली थाना क्षेत्र के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बस की तेज गति और चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस घटना से प्रभावित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य पढ़े: जंग की आग से तेल बाजार में उछाल, कच्चा तेल 80 डॉलर के पार

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों में विजय (30), निवासी सुडरई, आगरा; पिंकी (38) पत्नी विजय, निवासी सुडरई, आगरा; नाथू देवी (65) पत्नी अमर सिंह, निवासी रोई खास, आगरा; दिनेश (55) निवासी गंगोलियापुरा, धौलपुर; सुनीता (51) पत्नी दिनेश, निवासी गंगोलियापुरा, धौलपुर; और लोकेश (35) निवासी चमोली घर, धौलपुर शामिल हैं।

घायलों में मनोज (29), रानी (28), वीरेंद्र (37), पूनम (15), आर्यन (10), कुमारी अंशु (7), प्राची (3), आयुष (2), आयुष (13) और जयदीप (4) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश लोग धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं।

Read More :

# Gorakhpur News # Rajasthan News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Yamuna Expressway News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.