Jallikattu accident : तमिलनाडु की पारंपरिक खेल प्रतियोगिता Jallikattu इस बार भारी त्रासदी में बदल गई। शिवगंगा जिले के सिंगमपुनारी के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ सांड नियंत्रण से बाहर हो गए और दर्शकों की ओर दौड़ पड़े। सुरक्षा बैरिकेड्स पार कर लेने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 76 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अन्य पढ़े: जंग की आग से तेल बाजार में उछाल, कच्चा तेल 80 डॉलर के पार
हर साल हजारों की भीड़ जुटने वाले इस आयोजन में सुरक्षा (Jallikattu accident) इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। क्या बैरिकेड्स कमजोर थे? क्या आयोजकों ने पर्याप्त सावधानी बरती? इन पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। खुशियों का यह आयोजन पलभर में मातम में बदल गया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :