తెలుగు | Epaper

Jharkhand  : एयर एंबुलेंस हादसे में झुलसे होटल कारोबारी संजय की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jharkhand  : एयर एंबुलेंस हादसे में झुलसे होटल कारोबारी संजय की मौत

दो बच्चे हुए अनाथ

Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश होने से सात लोगों की मौत हो गई. इस एयर एंबुलेंस से लातेहार के एक मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था. विमान से उड़ान के 23 मिनट बाद संपर्क टूट गया था.

Ranchi Air Ambulance Accident: झारखंड में सोमवार को हुए (Air Ambulance) एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है. रांची से दिल्ली के लिए उड़ान पर निकली एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के जंगल में क्रैश हो गई. हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मरीज, उसके परिजन, पायलट, को-पायलट, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल 

जिस मरीज को झारखंड रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था, उसका नाम (Sanjay Kumar) संजय कुमार (41) है. वह लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला था. वह ढाबा (लाइन होटल) चलाता था. कुछ दिन पहले ढाबे में हुए एक हादसे में वह लगभग 65 प्रतिशत तक झुलस गया था. गंभीर हालत में उसे 16 फरवरी को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया था. परिवार ने इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन यह यात्रा ही उसकी और उसके साथ गए परिजन की अंतिम यात्रा बन गई.

गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया. संजय कुमार के साथ उसकी पत्नी अर्चना देवी और भतीजा भी विमान में सवार थे, जिनकी मौत हो गई. उसके दो बेटे शुभम (17 वर्ष) और शिवम (13 वर्ष) अनाथ हो गए हैं. माता-पिता की एक साथ मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है. चंदवा स्थित उसके घर पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

एक अधिकारी के मुताबिक, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. विमान में गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद शाम 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से विमान का संपर्क अचानक टूट गया. बाद में पता चला कि विमान चतरा जिले के सिमरिया इलाके में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

अन्य पढ़े: AI Summit Protest Delhi : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार

मृतकों की पहचान कैप्टेन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टेन सवराजदीप सिंह (को-पायलट), डॉ. विकास कुमार गुप्ता (चिकित्सक), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक), मरीज संजय कुमार, अर्चना देवी और धीरू कुमार (अटेंडेंट) के रूप में हुई है.

हादसे की जांच में जुटा DGCA

हादसे में शामिल डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता भी मरीज को बचाने के मिशन पर निकले थे. वे मरीज की देखरेख के लिए एयर एंबुलेंस में सवार हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश खुद भी दुर्घटना का शिकार हो गए. शुरुआती जांच में खराब मौसम, तेज बारिश और दृश्यता में कमी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

अन्य पढ़े:

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870