Raja case : शिलांग में सभी आरोपी को देखने पहुंचे सैकड़ों लोग, पुलिस तैनात

Read Time:  1 min
शिलांग
शिलांग
FONT SIZE
GET APP

देशभर में चर्चित इंदौर कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को पुलिस की टीम ने सोनम सहित सभी आरोपियों को शिलांग के सदर पुलिस स्टेशन लाया गया।

देशभर में चर्चित इंदौर कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को पुलिस की टीम ने सोनम सहित सभी आरोपियों को शिलांग के सदर पुलिस स्टेशन लाया गया। इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर शिलांग की जनता भारी संख्या में मौजूद थी। लोगों के मन में आरोपियों के लिए काफी गुस्सा था। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि यहां इंदौर अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट बाहर हुई घटना न दोहराई जा सके।

शिलांग आए 4 आरोपी, सोनम यहीं थी

बता दें कि, राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मेघालय मंगलवार को पहुंच गई थी। वहीं मामले के अन्य चार आरोपियों को बुधवार को गुवाहाटी के रास्ते शिलांग लाया गया। इन सभी को फिलहाल सदर पुलिस स्टेशन लाया गया है। इन्हें मेघालय पुलिस सात दिन की रिमांड रखेगी।

एयरपोर्ट पर बेकाबू हुए लोग

जानकारी के मुताबिक, इंदौर अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के बाहर सुशील लकवानी नाम के शख्श ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी पर थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना उस समय हुई जब उसे शिलांग पुलिस एयरपोर्ट के अंदर ले जा रही थी। हमला करने वाले सुशिल से जब पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि ‘मैंने उसे मारा है क्योंकि मैं इस बात से नाराज हूं कि इंदौर के एक लड़के की हत्या कर दी गई। उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।’

Read more : Up : सिक्किम हनीमून पर निकले जोड़े का 13 दिनों बाद भी सुराग नहीं

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।