Vastu : नया वाहन खरीदें तो रखें कौन से भगवान की मूर्ति? जानिए वास्तु शास्त्र का यह नियम

Read Time:  1 min
मूर्ति
मूर्ति
FONT SIZE
GET APP

किसी भी वाहन में देवता की मूर्ति रखने से पहले कुछ नियमों का जानना जरूरी

लोग अपनी नई गाड़ी में भगवान की मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं जिससे कि उनकी गाड़ी की सुरक्षा बनी रहे और यात्रा मंगलमय हो। वास्तु शास्त्र के मुताबिक किसी भी वाहन में देवता की प्रतिमा रखने से पहले कुछ नियमों और सुझावों का पालन करना जरूरी होता है। वहीं वास्तु में नए वाहन के डैशबोर्ड में कुछ विशेष भगवानों की मूर्ति या प्रतिमा रखने की सलाह दी जाती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि नई गाड़ी के डैशबोर्ड पर किस भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए और कैसे रखनी चाहिए। वाहन में भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से मानसिक रूप से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कौन से भगवान की रखनी चाहिए मूर्ति?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि नए वाहन में किस देवता की statue रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक वाहन में शुभता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हनुमानजी, गणेश जी, मां दुर्गा और आदियोगी की statue रखना उत्तम माना जाता है।

कार के डैशबोर्ड पर रखनी चाहिए गणेश भगवान की मूर्ति

कार के डैशबोर्ड पर गणेश जी की statue रखना चाहिए। इसको शुभ और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। बप्पा को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, वह सभी बाधाओं और संकटों को दूर करने वाले देवता हैं। वाहन में रखने वाले गणेश जी की ऐसी statue रखनी चाहिए, जिसका मुख सीधा हो और वाहन की दिशा की ओर रहे। जिससे की उनकी दृष्टि हमेशा आगे के मार्ग पर बनी रहे और आपकी यात्रा मंगलमय हो।

हनुमान जी की छोटी सी statue या तस्वीर रखना शुभ

अगर आप भी वाहन दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो आपको गाड़ी के डैशबोर्ड में हनुमान जी की छोटी सी statue या तस्वीर रखना शुभ माना जाता है। वहीं भगवान हनुमान को बल, बुद्धि और विजय का प्रतीक माना जाता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर निकलते हैं, तो हनुमान जी का स्मरण आपकी यात्रा को सुरक्षित बनाता है। मान्यता है कि आपकी कार के डैशबोर्ड में हनुमान जी की statue स्थापित करने से सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।

आदियोगी शिव मूर्ति देता है पॉजिटिव अनुभव

इसके अलावा कार के डैशबोर्ड पर आदियोगी शिव statue रखना आध्यात्मिक और मानसिक रूप से पॉजिटिव अनुभव प्रदान करता है। आदियोगी शिव को योग का जनक और प्रथम गुरु भी माना जाता है। आदियोगी शिव का ध्यान करने से जातक के मन को शांति, स्थिरता और आत्मबल मिलता है, जोकि वाहन चलाने के दौरान अत्यंत उपयोगी होता है। ऐसे में वाहन में आदियोगी की statue रखने से वाहन सकारात्मक ऊर्जा के क्षेत्र में बदल जाती है, जिससे मन में नकारात्मक भावनाएं कम होती हैं।

शक्ति, साहस और सुरक्षा का प्रतीक मां दुर्गा की statue

कार के डैशबोर्ड में मां दुर्गा की statue रखना चाहिए। मां दुर्गा शक्ति, साहस और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा को संकटों का नाश करने वाली माना जाता है और भक्तों की रक्षा करने वाली देवी के रूप में उनकी पूजा की जाती है। महिलाएं अपनी गाड़ी में मां दुर्गा की statue रखना शुभ मानती हैं, क्योंकि इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होती है। वहीं मां दुर्गा की कृपा से वाहन चलाने के दौरान नकारात्मक ऊर्जा से भी सुरक्षा मिलती है। इसलिए गाड़ी की डैशबोर्ड पर मां दुर्गा की छोटी सी मूर्ति सामने रखनी चाहिए।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।