Petrol Diesel Shortage : 60 दिन का स्टॉक है, केंद्र ने दिया बयान

By Sai Kiran | Updated: March 26, 2026 • 7:29 PM

Petrol Diesel Shortage : देश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों पर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में कोई ईंधन संकट नहीं है।

पर्याप्त स्टॉक मौजूद

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश में 60 दिनों का पेट्रोल और डीजल स्टॉक उपलब्ध है। स्ट्रेटेजिक रिजर्व मिलाकर कुल 74 दिनों तक ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित है।

घबराहट में खरीद से बढ़ी भीड़

अफवाहों के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर ज्यादा मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है। लेकिन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

अन्य पढ़े: BJP : गांवों में जाकर कांग्रेस सरकार की कमियों का खुलासा करें – राव

फेक न्यूज पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत (Petrol Diesel Shortage) जानकारी फैलाई जा रही है। ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से अपील की गई है कि जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi fuel panic india fuel stock india india oil reserves petrol diesel shortage india petrol queues news