తెలుగు | Epaper

PM Modi- सशक्त अर्थव्यवस्था के दम पर दुनिया की उम्मीद बना भारत- पीएम मोदी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
PM Modi- सशक्त अर्थव्यवस्था के दम पर दुनिया की उम्मीद बना भारत- पीएम मोदी

नई दिल्ली,। दिल्ली में आयोजित बजट वेबिनार श्रृंखला के तहत मंगलवार 03 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘सस्टेनिंग एंड स्ट्रेंथनिंग इकोनॉमिक ग्रोथ’ (Sustaining and Strengthening Economic Growth) विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बजट पर इतनी व्यापक चर्चा अपने आप में एक सफल और सकारात्मक प्रयोग है। वेबिनार में बड़ी संख्या में विशेषज्ञों और हितधारकों की भागीदारी को उन्होंने लोकतांत्रिक संवाद की मजबूती का संकेत बताया।

बजट वेबिनार पर पीएम का जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले सप्ताह आयोजित पहले वेबिनार (Webinar) को भी व्यापक सराहना मिली थी और बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार सुझावों के आधार पर नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण विश्व के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं तेजी से पुनर्गठित हो रही हैं और ऐसे समय में भारत के पास विश्वसनीय और लचीले विनिर्माण साझेदार के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तीव्र और निरंतर आर्थिक विकास आवश्यक आधार है।

‘मेक मोर, कनेक्ट मोर, एक्सपोर्ट मोर’ का मंत्र

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमारी दिशा स्पष्ट है, हमारा संकल्प स्पष्ट है- अधिक निर्माण करें, अधिक उत्पादन करें, अधिक कनेक्ट करें और अधिक निर्यात करें।” उन्होंने जोर दिया कि आज दुनिया भरोसेमंद और टिकाऊ विनिर्माण भागीदारों की तलाश में है और भारत इस भूमिका को निभाने में सक्षम है।

गुणवत्ता पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे निर्यात के नए अवसर खुले हैं। ऐसे में भारतीय उद्योगों की जिम्मेदारी है कि वे गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें। उन्होंने कहा, “हमारा मंत्र होना चाहिए- गुणवत्ता, गुणवत्ता और गुणवत्ता।”

Read More :

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870