పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National-एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन, मांग तेजी से बढ़ रही है- पीएम मोदी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: January 27, 2026 • 3:10 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक 2026 (India Engergy Week) के चौथे एडीशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी (Pm Modi) ने कहा कि एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, क्योंकि यहां ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिसका सीधा असर एनर्जी प्रोडक्ट्स (Energy Products) की बढ़ती मांग के रूप में दिख रहा है।

दुनिया की ऊर्जा मांग पूरी करने में भारत की अहम भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि भारत न केवल अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है और एनर्जी सेक्टर इसमें सबसे आगे है।

इंडिया-ईयू फ्री ट्रेड डील पर भी की चर्चा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया-ईयू फ्री ट्रेड डील का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का पूरक है और इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही सेवा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।
पीएम मोदी ने इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” करार देते हुए कहा कि यह समझौता वैश्विक जीडीपी के करीब 25 फीसदी और वैश्विक व्यापार के लगभग एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है।

140 करोड़ भारतीयों के लिए खुलेंगे नए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों नागरिकों के लिए जबरदस्त अवसर लेकर आएगा। साथ ही यह लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।

30 जनवरी तक चलेगा इंडिया एनर्जी वीक 2026

इंडिया एनर्जी वीक 2026 एक ग्लोबल एनर्जी एग्जीबिशन और कॉन्फ्रेंस है, जो 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें

तेल-गैस से लेकर एआई तक 11 थीमेटिक जोन

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 120 से ज्यादा सेशन, 12 इंटरनेशनल कंट्री पवेलियन और 11 थीमेटिक जोन बनाए गए हैं। इनमें तेल और गैस, रिन्यूएबल एनर्जी, हाइड्रोजन, बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिफिकेशन, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेट-जीरो पाथवे जैसे विषय शामिल हैं।

अन्य पढ़े:  Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

तेल और गैस सेक्टर में 100 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेल और गैस सेक्टर में निवेश बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। सरकार का लक्ष्य इस दशक के अंत तक इस सेक्टर में निवेश को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का है।
उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के टॉप-5 एक्सपोर्टर देशों में शामिल है और भारतीय उत्पाद 150 से ज्यादा देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।

Read More :

# Energy Products News #Breaking News in Hindi #Hindi News #India Energy Week News #India EU News #Latest news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.