सेना ने अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की सुरक्षा की खातिर ‘ऑपरेशन शिव’ शुरू करते हुए गुफा मंदिर तक जाने वाले दोनों मार्गों पर एवं अन्य संबंधित स्थानों पर 8,500 सैनिकों को तैनात किया है एवं मानवरहित हवाई प्रणाली (सी-यूएएस) ग्रिड भी स्थापित किया है।
सेना ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की खातिर ‘ऑपरेशन शिव’ (Operation Shiv) शुरू करते हुए गुफा मंदिर तक जाने वाले दोनों मार्गों पर एवं अन्य संबंधित स्थानों पर 8,500 सैनिकों को तैनात किया है एवं मानवरहित हवाई प्रणाली (C-USS) ग्रिड भी स्थापित किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमरनाथ गुफा के लिए दो मार्गों से तीन जुलाई को 38 दिवसीय यात्रा आरंभ हुई थी। इनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग हैं। इस यात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा।
8,500 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है
रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ निकट समन्वय में ‘ऑपरेशन शिव’ शुरू किया है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष के उन्नत सुरक्षा ढांचे के तहत 8,500 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है, जिन्हें व्यापक तकनीकी और परिचालन संसाधनों की सुविधा प्रदान की गई है।”
भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है
ऑपरेशन शिव’ के तहत प्रमुख तैनाती और कार्यों का विवरण देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि नियमित ‘यूएवी’ मिशनों और यात्रा मार्गों और पवित्र गुफा की लाइव निगरानी के अलावा ड्रोन खतरों को बेअसर करने के लिए 50 से अधिक ‘सी-यूएएस’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू)’ प्रणालियों के साथ एक ‘काउंटर-यूएएस ग्रिड’ स्थापित किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि ‘ऑपरेशन शिव’ पवित्र तीर्थयात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, निर्बाध और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है
ऑपरेशन शिव क्या है?
अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन शिवा की शुरुआत की है. इसके तहत 8,500 से अधिक सैनिकों को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है. 50 से अधिक एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं. तीर्थयात्रियों के काफिले पर नजर रखने के लिए हाई रिज़ॉल्यूशन कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है
क्या शिवलिंग शिव का प्राइवेट पार्ट है?
नहीं, शिवलिंग शिव का प्राइवेट पार्ट नहीं है। शिवलिंग एक धार्मिक प्रतीक है जो भगवान शिव के निराकार रूप का प्रतिनिधित्व करता है। इसे शिव की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
Read more : Air India Crash : दोनों पायलट थे पूरी तरह फिट, रिपोर्ट ने उड़ाए होश