Latest Hindi News : INDIGO-इंडिगो की फ्लाइटें रद्द होने से किराया अचानक चार गुना तक बढ़ा

Read Time:  1 min
इंडिगो
इंडिगो
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्‍ली। इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airlines) को मंगलवार और बुधवार को 200 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जबकि सैकड़ों उड़ानें देर से उड़ीं। नतीजतन हजारों यात्री एयरपोर्ट्स (Airport) पर फंसे रहे। बीते महीने ही एयरलाइन को अपनी 1230 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थी। दिसंबर के पहले चार दिनों में ही 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।

टिकटों के दाम अनियंत्रित—कई रूट पर किराया चार गुना

इंडिगो संकट का असर हवाई टिकटों की कीमतों पर तेजी से दिख रहा है। दिल्ली–मुंबई की टिकट 20,000 रुपए से ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली–चंडीगढ़ (Delhi- Chandigarh) की 3,500 रुपए की टिकट आज 14,000 रुपए में मिल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक:

  • पटना–दिल्ली टिकट आज 26,659 रुपए, जबकि कल 14,000 रुपए
  • 8 दिसंबर के लिए यही किराया केवल 7,200 रुपए
  • दिल्ली–पटना टिकट आज 12,460 रुपए, 5 दिसंबर को 6,817 रुपए, और 8 दिसंबर को 4,900 रुपए
  • दिल्ली–लखनऊ की टिकट आज 4,745 रुपए, जबकि 8 दिसंबर को 3,209 रुपए
  • दिल्ली–भोपाल की टिकट आज 13,069 रुपए, जबकि आम दिनों में यह लगभग 6,000 रुपए रहती है।
  • 5 दिसंबर के लिए टिकट 5,314 रुपए, 8 दिसंबर को 4,500 रुपए

नए ड्यूटी-टाइम नियमों से बढ़ी पायलट–क्रू की कमी

1 नवंबर से लागू किए गए सख्त ड्यूटी-टाइम नियमों ने इंडिगो की परेशानी बढ़ा दी है। नए नियमों में:

  • पायलटों के उड़ान भरने के घंटों में कमी
  • अनिवार्य आराम अवधि में बढ़ोतरी

इन बदलावों के कारण बड़ी संख्या में क्रू उपलब्ध नहीं हो पा रहा। कई उड़ानें इसलिए रद्द करनी पड़ रही हैं क्योंकि कानूनी रूप से अनुमत क्रू समय पूरा हो चुका होता है। एविएशन सूत्रों के अनुसार, नई सीमाओं ने इंडिगो के पूरे रोटेशन शेड्यूल को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।