International banking: अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग व्यापार के नए अवसरों की दिशा

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

स्विस बैंक के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने छात्रों को बताई अहम बात

लखनऊ। Uttar Pradesh के जौनपुर जिले मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के बीसीए एवं बीबीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग एवं डिजिटल युग में व्यावसायिक अवसर” विषय पर एकदिवसीय शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैश्विक आर्थिक परिवेश, तकनीकी प्रगति और डिजिटल युग के व्यावसायिक अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि, स्विस बैंक के निदेशक अरुण कुमार सिंह रहे।

डिजिटलरण विद्यार्थियों के लिए नए अवसर एवं चुनौती : डॉ. अब्दुल कादिर खान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने विषय की समसामयिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में बैंकिंग एवं व्यवसायिक प्रणाली का डिजिटलरण विद्यार्थियों के लिए नए अवसर एवं चुनौतियाँ प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक आयोजनों से विद्यार्थियों का बौद्धिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित होता है।

अरुण कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया :

प्राचार्य ने कहा कि अरुण कुमार सिंह न केवल जौनपुर की पावन धरती के गौरवशाली पुत्र हैं, अपितु वे प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य स्व.डॉ लाल साहब सिंह की विद्वत्ता और संस्कारों के उत्कृष्ट उत्तराधिकारी भी हैं। विदेश में रहकर भी उन्होंने अपनी कर्मठता, बुद्धिमत्ता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से जौनपुर जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। हमें गर्व है कि ऐसे महान व्यक्तित्व आज भी अपनी जन्मभूमि से आत्मिक जुड़ाव रखते हुए सदैव इसके विकास, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु नये-नये सुझाव एवं योगदान देते रहते हैं।

Digital युग में नवाचार और सतर्कता दोनों आवश्यक: अरुण कुमार सिंह

सेमिनार के मुख्य अतिथि, स्विस बैंक के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने विषय पर व्याख्यान देते हुए अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग तंत्र, Digital भुगतान प्रणाली, साइबर सुरक्षा और वैश्विक व्यापार में तकनीकी नवाचार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में नवाचार और सतर्कता दोनों आवश्यक हैं। साथ ही यह भी कहा कि तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक सूझबूझ और नैतिक मूल्यों के संतुलन से युवा पीढ़ी वैश्विक मंच पर सशक्त भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर डॉ. विकास इशान खान, अजहर, इलियास, निहाल, अभिषेक, दिव्यानी , शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।