తెలుగు | Epaper

Maharashtra : आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल कर दी विदाई

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल कर दी विदाई

250 फीट खाई में कूदा; पुलिस कर रही फोन और मैसेज की जांच

आईटी इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्तों और पत्नी को ईमेल कर आत्महत्या के बारे में बताया। इसके बाद 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महाराष्ट्र के पुणे में एक आईटी इंजीनियर (IT engineer) ने पत्नी और दोस्तों को मेल करने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक ने मेल में अपने दोस्तों और पत्नी से दिल की बात कही। इसके बाद 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। पुणे का आईटी इंजीनियर लोनावाला के लायंस पॉइंट की 250 फीट गहरी खाई में कूदा। मृतक ने मौत से पहले पत्नी को ईमेल किया था। मृतक पुणे के बाणेर स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान 32 वर्षीय इंजीनियर वीरेंद्र सिन्हा के रूप में हुई है।

वीरेंद्र ने मुंबई के पास लोनावाला (Lonavala) के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लायंस पॉइंट से करीब 250 फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार तड़के उनकी कार लायंस प्वाइंट के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

पत्नी और दोस्तों को मैसेज किए

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले वीरेंद्र ने अपनी पत्नी और दोस्तों को ईमेल और मैसेज के जरिए कुछ मैसेज भी भेजे थे। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। लोनावाला ग्रामीण पुलिस और शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर करीब 250 फीट नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक के मेल और मैसेज की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। यहीं से पुलिस को आत्महत्या की वजह पता चलने की उम्मीद है।

अन्य पढ़े: Maldives- उत्तरी चागोस समुद्री क्षेत्र को लेकर मालदीव- मॉरीशस विवाद तेज

पत्नी से लड़ाई या काम का दबाव

बताया जा रहा है कि इंजीनियर की पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। मृतक ने पत्नी को जो मैसेज किए थे, उनमें यह भी बताया कि गाड़ी की चाबी पहिए के नीचे रखी है। हालांकि, आत्महत्या का खुलासा तब हुआ, जब उनकी कार को लावारिश हालत में पाया गया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पत्नी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी को आरोपी नहीं बनाया है।

अन्य पढ़े:

मिड डे-मील में लापरवाही का मामला

मिड डे-मील में लापरवाही का मामला

होली के अवसर पर बढ़ाई जा रही ट्रेन सेवाएं

होली के अवसर पर बढ़ाई जा रही ट्रेन सेवाएं

National- कनाडा पीएम कार्नी का भारत दौरा, द्विपक्षीय रिश्तों में नई दिशा

National- कनाडा पीएम कार्नी का भारत दौरा, द्विपक्षीय रिश्तों में नई दिशा

पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की रणनीति, वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी भूमिका

AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की रणनीति, वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी भूमिका

वंदेभारत–तेजस ट्रेनों में बदबूदार लंच-डिनर

वंदेभारत–तेजस ट्रेनों में बदबूदार लंच-डिनर

National- किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसलों की रखवाली करेगा रोबोट

National- किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसलों की रखवाली करेगा रोबोट

Bihar- पप्पू यादव का ऐलान, खेमका केस में न्याय तक नहीं रुकेंगे, NEET छात्रा की लड़ाई जारी

Bihar- पप्पू यादव का ऐलान, खेमका केस में न्याय तक नहीं रुकेंगे, NEET छात्रा की लड़ाई जारी

सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारों को बड़ी राहत

सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारों को बड़ी राहत

बिहार में पकड़वा शादी का सनसनी मामला, वीडियो से खुला राज

बिहार में पकड़वा शादी का सनसनी मामला, वीडियो से खुला राज

Bihar- समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा, 50 लाख से ज्यादा की लूट से हड़कंप

Bihar- समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा, 50 लाख से ज्यादा की लूट से हड़कंप

Bihar- बिहार में राजस्व विभाग में 16 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती- विजय कुमार सिन्हा

Bihar- बिहार में राजस्व विभाग में 16 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती- विजय कुमार सिन्हा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870