తెలుగు | Epaper

Latest News : जयपुर, श्मशान के बाहर मिली 10 दिन की बच्ची

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : जयपुर, श्मशान के बाहर मिली 10 दिन की बच्ची

महिला अफसर ने गोद में उठाई

राजस्थान की राजधानी जयपुर के चांदपोल स्थित मोक्षधाम (श्मशान घाट) के बाहर एक घटना की दो तस्वीरें अलग-अलग रूपों में दिखाई दीं. एक तस्वीर, जिसमें मां की ममता शर्मसार होती दिखी, वहीं दूसरी तस्वीर में महिला पुलिस अफसर की मानवीय संवेदना दिखी. तस्वीरें एक 10 दिन की (newborn baby girl) मासूम नवजात बच्ची की थीं, जिसे उसके माता-पिता ने मोक्षधाम के बाहर लावारिस स्थिति में छोड़ दिया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची के तेज रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए. लोग हैरान थे कि इतनी छोटी बच्ची को इस तरह खुले स्थान पर कौन छोड़ गया. इसी दौरान उसी रास्ते से जयपुर यातायात पुलिस की महिला इंस्पेक्टर (TI Kavita Sharma) टीआई कविता शर्मा अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं. भीड़ देखकर वे तुरंत रुकीं और स्थिति समझते ही बच्ची तक पहुंचीं. जैसे ही उन्होंने नवजात को उठाया, वह रोना बंद कर एकदम शांत हो गई. इंस्पेक्टर शर्मा ने बच्ची को अपने आंचल से ढकते हुए उसे मां की तरह दुलार दिया. बच्ची के चेहरे पर मुस्कान थी. मौके पर मौजूद लोग भी इस दृश्य को देख भावुक हो उठे

बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया

टीआई कविता शर्मा ने तुरंत कंट्रोल रूम और संबंधित थाने को सूचना दी. प्राथमिकता के तौर पर बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया. बच्ची को आवश्यक देखभाल करने के बाद पुलिस ने उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सुपुर्द कर दिया, ताकि आगे की प्रक्रिया कानूनी रूप से तय की जा सके।

अन्य पढ़ें: मेरिका ने 17 संस्थाओं पर प्रतिबंध, भारत की दो कंपनियां शामिल

बच्ची के मां की तलाश जारी

उधर,जयपुर पुलिस इस अमानवीय घटना की तह तक पहुंचने में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को किसने और कब वहां छोड़ा. इसके अलावा शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों का हालिया जन्म रजिस्टर और डिलीवरी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का मानना है कि बच्ची का जन्म पिछले 8 से 10 दिनों के भीतर किसी अस्पताल में हुआ है. ऐसे में उस अवधि में दर्ज प्रसवों की जांच से बच्ची के मां तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी. एक ओर बच्ची को यूं लावारिस छोड़ जाना समाज के लिए गहरी चिंता का विषय बताया, वहीं दूसरी ओर इंस्पेक्टर कविता शर्मा की संवेदनशीलता और तत्काल कार्रवाई की लोगों ने खुलकर सराहना की. फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुटी हुई है।

अन्य पढ़ें:

सरकारें स्थायी नहीं, राज्यसभा में कमल हासन का बड़ा बयान!

सरकारें स्थायी नहीं, राज्यसभा में कमल हासन का बड़ा बयान!

6 साल तक नौकर बनी 13 साल की बच्ची, बेड में मिली बंद

6 साल तक नौकर बनी 13 साल की बच्ची, बेड में मिली बंद

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, गांववालों ने जबरन कराई शादी

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, गांववालों ने जबरन कराई शादी

‘एकमुश्त समाधान योजना’ को लागू करने के निर्देश

‘एकमुश्त समाधान योजना’ को लागू करने के निर्देश

सीता मइया के दिव्य चरित का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’- मुख्यमंत्री

सीता मइया के दिव्य चरित का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’- मुख्यमंत्री

सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

WB- बंगाल में 100+ सीटों का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष नबीन ने तैयार किया चुनावी रोडमैप

WB- बंगाल में 100+ सीटों का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष नबीन ने तैयार किया चुनावी रोडमैप

PM Modi- हंसी सबसे बड़ी औषधि, जो बिना कीमत के मिलती है- पीएम मोदी

PM Modi- हंसी सबसे बड़ी औषधि, जो बिना कीमत के मिलती है- पीएम मोदी

National- राहुल को बोलने से रोक पर प्रियंका का हमला, बोलीं– संसद में जरूरी मुद्दों पर हो खुली चर्चा

National- राहुल को बोलने से रोक पर प्रियंका का हमला, बोलीं– संसद में जरूरी मुद्दों पर हो खुली चर्चा

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मनीष तिवारी का स्थगन प्रस्ताव, तत्काल चर्चा की मांग

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मनीष तिवारी का स्थगन प्रस्ताव, तत्काल चर्चा की मांग

महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाएँ

महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाएँ

गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870