పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jaipur News: सेफ्टिक टैंक में सोना ढूंढने गए 8 मजदूरों में 4 की मौत

Author Icon By digital
Updated: May 27, 2025 • 11:26 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

राजधानी जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा के जूलरी मार्केट में सोमवार देर रात को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक जूलरी फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई. दो बाहर निकल आए.

दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि जूलरी फैक्ट्री में जूलरी मेकिंग के दौरान सोने के बुरादे और कण निकलते हैं. ये बाद में पानी के साथ सेप्टिक टैंक में जमा हो जाते हैं. हर दो महीने में टैंक की सफाई कर केमिकल युक्त पानी निकाला जाता है ताकि उसमें से छानकर सोना निकाला जा सके.

हादसा ज्वेल एरिया के बड़े ज्वेल कंपनी परिसर के अंदर हुआ

हादसा सीतारपुरा के ज्वेल्स जोन एरिया में अचल जेम्स कंपनी के परिसर में हुआ. सोमवार को भी इसी काम के लिए मजदूर टैंक में उतारे गए थे. लेकिन टैंक में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से एक के बाद एक मजदूर बेहोश हो गए. टैंक में उतरे मजदूरों की तरफ से जब कोई प्रतिक्रिया आई तो अन्य मजदूर उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरे लेकिन वे भी जहरीली गैस का शिकार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सभी मजदूरों को तुरंत टैंक से निकाला गया और महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया.

मजदूरों के जीवन से किया गया खिलवाड़

अस्पताल में डॉक्टर्स ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि टैंक में जहरीली गैस, संभवतः कार्बन डाइऑक्साइड या अन्य हानिकारक गैस की मौजूदगी के कारण यह हादसा हुआ.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया था. उसके कारण यह हादसा और भी गंभीर हो गया.

https://hindi.vaartha.com/hyderabad-6/telangana/25030/

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi JaipurNews JwelaryFactoryAccident latestnews SafticTankAccident trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.