Jammu Kashmir सरकार का बड़ा फैसला, अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर ड्रोन उड़ाने पर सख्त मनाही

Read Time:  1 min
अमरनाथ
अमरनाथ
FONT SIZE
GET APP

जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए मंगलवार को यात्रा मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री दो मार्ग – पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रा के पूरे रूट को नो फ्लाइ जोन घोषित कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों और राज्य प्रशासन की मिलकर ली गई सिफारिश पर ये फैसला हुआ है। इससे यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न किया जाएगा।

नो फ्लाई जोन में शामिल क्षेत्र

अमरनाथ गुफा क्षेत्र और उसके आस पास के इलाके को सरकार ने नो फ्लाई जोन बना दिया है। यानी अब यहां कुछ भी नहीं उड़ सकेगा। यहां ड्रोन उड़ानें पर भी पाबंदी है। वहीं अमरनाथ यात्रा के दो प्रमुख रूट बालटाल और पहलगाम है। इन दोनों ही मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके तहत दोनों ही मार्गों पर नो फ्लाई जोन बनाया गया है।
बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इस मार्ग पर कई हवाई गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसे नो फ्लाई जोन बनाया गया है। यानी इस जगह पर किसी प्रकार की हवाई सेवाओं का संचालन नहीं होगा। इसमें ड्रोन, पैराग्लाइडर या अनधिकृत हेलीकॉप्टर उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी।

अमरनाथ

श्रद्धा और शांति के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

वहीं इन जगहों पर अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। इस यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थि तरीके से संपन्न किया जा सके इसके इंतजाम भी है। सरकार की मानें तो ये फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। श्रद्धालु बिना डर के श्रद्धा और शांति के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि ये कदम सरकार व सुरक्षा एजेंसियां ने ऐसे समय में उठाया है जब एजेंसियां संभावित खतरे को लेकर सतर्क है। पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार पूरे इंजताम कर रही है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।