తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Jharkhand : बैंक कर्मियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर 2.5 करोड़ की डकैती

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Jharkhand : बैंक कर्मियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर 2.5 करोड़ की डकैती

देवघर। देवघर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मधुपुर स्थित (HDFC) बैंक में सोमवार को दोपहर करीब 12:45 बजे सात नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने दिनदहाड़े बड़ी डकैती को अंजाम दिया।डकैत बैंक में घुसते ही गार्ड (Guard) को काबू में कर कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने सभी को हथियार के बल पर धमकाते हुए कैश और गहनों को समेट लिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये की लूट हुई है। विरोध करने पर अपराधियों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की।

बैंक कर्मियों को लॉक कर फरार

डकैती के बाद सभी बैंक कर्मियों और ग्राहकों को अंदर ही बंद कर डकैत मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

एसपी पहुंचे मधुपुर, नाकेबंदी तेज

घटना की गंभीरता को देखते हुए देवघर एसपी सौरभ खुद बैंक पहुंचे और प्रबंधक से पूछताछ की। पुलिस मुख्यालय लगातार अपडेट ले रहा है। डकैतों को पकड़ने के लिए देवघर के साथ-साथ जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो (Bokaro) और आसपास के जिलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

सीमा क्षेत्रों तक अलर्ट

पुलिस ने बिहार और बंगाल की सीमा तक नाकेबंदी कर दी है। जगह-जगह वाहनों की सघन जांच हो रही है। फिलहाल लूटी गई राशि और आभूषणों का सटीक ब्योरा बैंक प्रबंधन जुटा रहा है।

Read More :

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870