తెలుగు | Epaper

Kitchen Renovation Tips: कम बजट में करना है किचन का मेकओवर, 5 सस्ती और सुंदर चीजों का करें इस्तेमाल, हर कोई करेगा तारीफ

digital
digital
Kitchen Renovation Tips: कम बजट में करना है किचन का मेकओवर, 5 सस्ती और सुंदर चीजों का करें इस्तेमाल, हर कोई करेगा तारीफ

समय के साथ चीजों को करें अपडेट

किचन को वेल मेंटेन रखने के लिए लोग काफी मश्क्कत करते हैं। ऐसे में जहां किचन (Kitchen) सजाते समय लोगों के काफी पैसे वेस्ट हो जाते हैं. वहीं कुकिंग के बाद किचन फिर से गंदा दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो नो ऑयल वॉल पेपर से लेकर शेल्फ और बास्केट जैसी कुछ चीजों का इस्तेमाल करके कम पैसों में भी किचन को शानदार लुक दे सकते हैं। किसी भी चीज को लंबे समय तक एक जैसा देखने या फिर इस्तेमाल करने से मन भर जाता है। इसलिए समय के साथ चीजों को अपडेट करना जरूरी होता है। फिर चाहे वह आउटफिट (Outfit) हो, कमरा हो या फिर किचन हो।

किचन को दें न्यू लुक

लेकिन जिस किचन को आप सालों से यूज कर रही हैं, उसको देखकर अब आप भी बोर हो गई होंगी। अगर आपको भी लगता है कि आपके किचन को एक न्यू लुक की जरूरत है, तो आप आसानी से और कम पैसे में इसको न्यू लुक दे सकती हैं। अगर आपकी किचन भी पुरानी और फीकी सी लगने लगी है, तो आप कुछ चीजों की मदद से किचन को अपडेट करके न्यू और फ्रेश लुक दे सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके किचन में जान डाल देंगी।

प्लांट्स लगाएं

अगर आपने Kitchen को बेहद खूबसूरत और शुद्ध बनाना चाहती हैं, तो Kitchen में प्लांट्स जरूर लगवाना चाहिए। प्लांट्स लगाने से किचन न सिर्फ अच्छा लगेगा और फ्रेश फील भी देने का काम करेगा। आप प्लाट्ंस को इनडोर में लगाने के साथ Kitchen की खिड़की पर रखने साथ हैंग भी कर सकती हैं। प्लांट्स लगाने से किचन में पॉजिटिव बदलाव नजर आएगा। वहीं हरियाली के बीच खाना बनाते हुए भी अच्छा लगेगा।

वॉलपेपर लगवाएं

Kitchen में खाना बनाने के दौरान निकलने वाला धुआं और मसाले आदि की छींटे के निशान टाइल्स पर लग जाते हैं और चिकनाई भी जम जाती है। आप इनकी कितनी ही सफाई कर लें, लेकिन कई बार यह निशान हटने का नाम नहीं लेते हैं। आजकम मार्केट आयल फ्री वॉलपेपर खूब मिलते हैं। ऐसे में आप इन वॉलपेपर को मगंवाकर खुद किचन में चिपका सकती हैं। इन वॉलपेपर पर दाग और चिकनाई के निशान भी नहीं लगते और यह जल्दी साफ भी हो जाते हैं। वहीं अगर यह ज्यादा गंदे हो जाते हैं, तो आप इनको बदलकर नए लगवा सकती हैं।

कलरफुल एक्सेसरीज

आप मार्केट में मिलने वाली कलरफुल एक्सेसरीज लेकर किचन की वॉल और कैबिनेट पर हैंग कर सकती हैं। इससे Kitchen साफ-सुथरा और सुंदर दिखने लगेगा।

हैंगिंग लाइट्स

वहीं मार्केट और ऑनलाइन दोनों ही जगह पर यूनिक हैंगिंग लाइट्स भी मिल जाएंगी। ऐसे में आप भी इनसे अपने Kitchen को डेकोरेट कर सकती हैं। आप Kitchen के सेंटर में एक लाइन में छोटी-बड़ी के हिसाब से हैंगिंग लाइट्स लगा सकती हैं। डिम लाइट्स जलते ही आपके Kitchen की रौनक बढ़ जाएगी।

किचन ऑर्गनाइजर

ऑनलाइन में बहुत कम पैसे में सामान रखने के लिए ऑर्गेनाइजर मिल जाएगा। आप इनको Kitchen में लगवाकर बिखरे रखने वाले डिब्बे-डिब्बियों को एक जगह लाइन से ऑर्गेनाइज कर सकती हैं। इससे आपकी रसोई में स्पेस भी ज्यादा लगेगा और सामान भी बिखरा हुआ नहीं रहेगा। आपको Kitchen ऑर्गेनाइजर में कई डिजाइन और साइज मिल जाएंगे। जिनको आप Kitchen के साइज के हिसाब से ले सकती हैं।

Air India- एअर इंडिया फ़्लाइट क्रैश- हादसे के पीछे मानवीय चूक या कोई और वजह?

Air India- एअर इंडिया फ़्लाइट क्रैश- हादसे के पीछे मानवीय चूक या कोई और वजह?

PM Modi- आज पीएम मोदी करेंगे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन

PM Modi- आज पीएम मोदी करेंगे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन

AI का असर, सॉफ्टवेयर शेयर धड़ाम?

AI का असर, सॉफ्टवेयर शेयर धड़ाम?

National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

90 घंटे बाद गिरफ्तार

90 घंटे बाद गिरफ्तार

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870