పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Haryana : KMP एक्सप्रेस-वे हादसा, नूंह में जांच के दौरान 4 यूपी जवान समेत 5 की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 5, 2026 • 3:28 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अपहरण मामले में जा रहे थे पुलिसकर्मी

KMP (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें यूपी पुलिस के 4 जवानों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना हरियाणा के नूंह जिले में हुई। जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस की टीम एक अपहरण केस की जांच के सिलसिले में हरियाणा गई थी, तभी यह हादसा हो गया।

हरियाणा के नूंह में (UP) पुलिस की टीम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. जालौन पुलिस की यह टीम अपहरण के एक मामले में अपहृत व्यक्ति की तलाश में गई थी. दुर्घटना में दो उपनिरीक्षकों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुलिसकर्मी और अपहरण मामले के शिकायतकर्ता भी शामिल है।

हादसा कहाँ और कैसे हुआ?

हरियाणा के नूंह जिले में केएमपी (KMP) एक्सप्रेस-वे पर यूपी पुलिस की टीम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में यूपी पुलिस के दो उपनिरीक्षकों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस टीम जींद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सब्जी मंडी रोड अमरहेडी निवासी बिजेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के अपहरण मामले में जांच के लिए गई थी।

अन्य पढ़े: Indore : बंगाल में जीत, इंदौर में जश्न की तैयारी

जानकारी के अनुसार, जालौन जिले की पुलिस टीम एक अपहरण मामले में अपहृत व्यक्ति की तलाश और बरामदगी के लिए हरियाणा गई थी. इसी दौरान आज सुबह करीब 10 बजे नूंह जिले के तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उरई कोतवाली की भी हुई मौत

मृतकों में कोतवाली उरई, जालौन में तैनात उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह और उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव शामिल हैं. इसके अलावा सर्विलांस सेल के आरक्षी प्रदीप कुमार और आरक्षी अशोक कुमार की भी हादसे में जान चली गई. पांचवें मृतक अपहरण मामले के शिकायतकर्ता अमरीक सिंह बताए गए हैं, जो पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले थे।

क्या था मामला?

पुलिस के मुताबिक जालौन जिले के कोतवाली उरई थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला हरियाणा के जींद निवासी बिजेंद्र सिंह के अपहरण से जुड़ा था. इसी मामले की जांच और अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जो जांच के सिलसिले में हरियाणा पहुंची थी।

मृतक उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह मूल रूप से कासगंज जिले के निवासी थे, जबकि मोहित कुमार यादव कन्नौज जनपद के रहने वाले थे. आरक्षी प्रदीप कुमार रायबरेली और अशोक कुमार बांदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

जालौन पुलिस अधीक्षक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपहरण मामले के साथ ही सड़क हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

अन्य पढ़े:


#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NuhAccident #KMPExpressway #UPPolice #JalaunPolice

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.