पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। जीत की खुशी मनाने के लिए बड़े स्तर पर जश्न की तैयारी की गई है।
इंदौर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) की जीत के रुझानों के बाद, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी जमकर जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बीजेपी समर्थक राजवाड़ा पर आतिशबाजी करने की भी तैयारी कर रहे हैं।
बीजेपी कार्यालय पर जश्न के लिए बीजेपी कार्यकर्ता आना शुरू
इंदौर बीजेपी कार्यालय पर जश्न के लिए बीजेपी कार्यकर्ता आना शुरू हो गए हैं। 11.30 बजे से जश्न की शुरुआत होगी। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि बीजेपी कार्यालय पर इस बार बंगाली मिठाई बांटी जाएगी और पठाखे फोड़कर जश्न मनाया जाएगा।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि, बंगाल (Bengal) में पहली बार सरकार बनाने का जश्न हम भव्य तरीके से मनाना चाहते हैं। इसके अलावा लाइव प्रसारण के लिए भी स्क्रीन लगाई गई है। बीजेपी इंदौर मीडिया प्रभारी वरुण पाल ने बताया की इस बार बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।
सांसद बोले- पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से जारी ‘जंगलराज’ खत्म होने जा रहा है। टीएमसी के खिलाफ जनता में गहरा आक्रोश था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सभाओं में भी उठाया।
बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती थी। असम और पुडुचेरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, जबकि तमिलनाडु में गठबंधन की स्थिति बेहतर है। उन्होंने केरल को लेकर भी विश्वास जताया कि वहां पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और वोट प्रतिशत में वृद्धि साफ दिखाई दे रही हैं।
अन्य पढ़े: UP- राजभर को करारा झटका : यूपी अध्यक्ष कश्यप ने छोड़ी पार्टी, वीआईपी में हुए शामिल
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय पार्टी की सरकार बनेगी। जो रुझान आ रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर एक नया इतिहास रचेगा।
यह संयोग है कि जिस दिन बिहार के परिणाम आए थे तब भी हम देपालपुर के दौरे पर थे और आज भी। इसलिए मुझे विश्वास है यह संयोग सुखद होगा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
कुछ देर बाद शुरू होगा जश्न
बीजेपी नेताओ ने बताया की अभी शुरुआती रुझान सामने आए है। एक घंटे बाद पार्टी कार्यालय पर जश्न शुरू होगा। कार्यकर्ता राजबाडा पर भी जाकर आतिशबाजी करेंगे।
अन्य पढ़े: