పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar News : लालू यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं : सम्राट चौधरी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 23, 2025 • 11:47 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने रविवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD ) के अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) पर हमला करते हुए उन्हें ‘‘भ्रष्टाचार का प्रतीक” और ‘‘बिहार का गब्बर सिंह” बताया। 1975 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह मुख्य खलनायक था। 

‘लालू प्रसाद बिहार के गब्बर सिंह हैं

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद नीत राजद को इस साल के उत्तरार्ध में होने विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘लालू प्रसाद बिहार के गब्बर सिंह हैं। जब तक वह जीवित हैं और राजनीति में सक्रिय हैं, लोग उनसे डरते रहेंगे। बिहार के लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं।” प्रसाद को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अपराधियों से और प्रसाद का परिवार भ्रष्टचारियों से भरा है। 

“लालू और उनके परिवार ने बिहार को लूटा”

चौधरी ने कहा,‘‘उन्होंने (लालू और उनके परिवार ने) बिहार को लूटा है। बिहार के लोग लालू प्रसाद और उनकी पार्टी के बारे में जानते हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।” उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बहुत अधिक विकास किया है।

उन्होंने वादा किया कि 2025 से 2030 के बीच राज्य को औद्योगिक केंद्र में तब्दील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘विकास पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को पटना हवाई अड्डा, गंगा पथ, पटना-बक्सर रोड और पटना-मुजफ्फरपुर रोड के विकास को देखना चाहिए। बिहार में राजग (सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) द्वारा कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी पूरी की गई हैं और अन्य पूरी होने को हैं।” 

Read more : Seria : चर्च में प्रार्थना के बीच फटा बम, आत्मघाती हमले में 22 की मौत

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.